5,000mAh बैटरी के साथ Vivo Y12a के स्पेसिफिकेशन लीक, हो सकता है Vivo 12s (2021) का रीबैज्ड वर्ज़न

Vivo Y12a फोन के कथित ज्यादातर स्पेसिफिकेशन वियतनाम में लॉन्च हुए Vivo Y12s (2021) जैसे हैं। हाल ही में Vivo Y12s वीवो फोन को VND 3,290,000 (लगभग 10,600) रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, जिसमें फोन का सिंगल 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 जून 2021 12:29 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y12a फोन ऑनलाइन हुआ लीक
  • वीवो वाई12ए फोन में मिल सकता है Snapdragon 439 प्रोसेसर
  • वीवो वाई12ए एशिया में किया जा सकता है लॉन्च

Vivo Y12a फोन हो सकता है Vivo Y12s (2021) की नई ब्रांडिंग

Vivo Y12a स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह कंपनी का लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन होगा। हालांकि, फिलहाल इस फोन को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लीक जानकारी के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में एचडी+ डिस्प्ले और 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। वीवो वाई12ए फोन को लेकर अटकले लगाई जा रही  है कि यह फोन Vivo Y12s (2021) का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जो कि पिछले महीने वियतनाम में लॉन्च हुआ था।

इस मामले से जुड़े शख्स का हवाला देते हुए MySmartPrice की रिपोर्ट में Vivo Y12a स्मार्टफोन संबंधी जानकारी दी गई है। यही नहीं, इसके अलवा एक तस्वीर भी साझा की गई है, जिसमें Vivo फोन के अज्ञात रिटेल बॉक्स देखे जा सकते हैं, इन पर Vivo Y12a मोनिकर स्थित है। कहा जा रहा है कि यह नए स्मार्टफोन जल्द ही एशियन मार्केट में लॉन्च किए जाएंगे।

 

Vivo Y12a specifications (expected)

वीवो वाई12ए फोन एंड्रॉयड 11 आधारित फनटच ओएस 11 पर चल सकता है। इसमें 6.51-इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 3 जीबी रैम मौजूद होगी। वहीं, फोन की स्चोरेज 32 जीबी होगी, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, फोन में 8-मेगापिक्सल का सेंसर मिल सकता है। Vivo का दावा है कि इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद होगी, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट होगा।
Advertisement

इस फोन के कथित ज्यादातर स्पेसिफिकेशन वियतनाम में लॉन्च हुए Vivo Y12s (2021) जैसे हैं। हाल ही में Vivo Y12s वीवो फोन को VND 3,290,000 (लगभग 10,600) रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, जिसमें फोन का सिंगल 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। हालांकि, अभी वीवो वाई12ए फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। संभावना है कि इस फोन की कीमत भी वियतनाम के फोन के आसपास हो सकती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y12a Specifications, Vivo Y12a, Vivo Y12s 2021, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.