8GB रैम, 4500mAh बैटरी, Dimensity 900 के साथ रंग बदल सकने वाला Vivo Y100 5G फोन लॉन्च, जानें कीमत

वीवो वाई100 5जी में 8GB तक एक्सटेंडेड रैम सपोर्ट भी दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 फरवरी 2023 13:36 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन का खास फीचर इसका रंग बदलने वाला बैक पैनल है
  • । इसमें 6.38 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है
  • इसे मेटल ब्लैक, ट्विलाइट गोल्ड और पेसिफिक ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकता है

Vivo Y100 को कंपनी ने 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने भारत में अपना लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन Vivo Y100 लॉन्च कर दिया है। इस फोन का खास फीचर इसका रंग बदलने वाला बैक पैनल है। फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ MediaTek Dimensity 900 चिपसेट दिया गया है। इसमें 6.38 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसकी कीमत और सभी फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Vivo Y100 की भारत में कीमत, उपलब्धता

Vivo Y100 को कंपनी ने 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 24,999 रुपये में लिस्ट किया है। यह खरीद के लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के साथ ही Flipkart पर भी उपलब्ध है। इसे मेटल ब्लैक, ट्विलाइट गोल्ड और पेसिफिक ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकता है। ट्विलाइट गोल्ड और पेसिफिक ब्लू वेरिएंट कलर बदल सकने वाले बैक पैनल के साथ आते हैं। सूर्य की रोशनी में लाने पर इनके कलर बदलते मालूम होते हैं, जैसा कि कंपनी के द्वारा बताया गया है। 

HDFC, ICICI और SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर आप इस पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं। जो कि सीमित समय का ऑफर बताया गया है।
 

Vivo Y100 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

Vivo Y100 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में 6.38 इंच का एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिलता है। फोन में फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन है और 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है जो कि सूरज की सीधी रोशनी में भी डिस्प्ले को चमकीला रख सकती है। इसी के साथ इसमें HDR10+ सर्टिफिकेशन मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 900 SoC दिया गया है जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज स्पेस का कॉम्बिनेशन दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए वीवो का यह डिवाइस Mali G68 GPU के साथ आता है। 
Advertisement

वीवो वाई100 5जी में 8GB तक एक्सटेंडेड रैम सपोर्ट भी दिया गया है। यह फोन FunTouchOS 13 पर रन करता है जो कि Android 13 पर आधारित है। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 64MP का मेन कैमरा है जिसके साथ OIS सपोर्ट दिया गया है। साथ में 2 मेगापिक्सल के 2 सेंसर और दिए गए हैं। सेल्फी के लिए यह 16MP कैमरा के साथ आता है। पावर के लिए फोन में 4500mAh कैपिसिटी की बैटरी है। इसमें 44W फ्लैश चार्ज का सपोर्ट दिया गया है जो कि टाइप-C के साथ आता है। साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी स्लॉट इसमें मिल जाता है, लेकिन यह हाइब्रिड है। 

फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी कंपनी ने दिया है। इसके अलावा कनेक्टिविटी में 5G, WiFi, Bluetooth 5.2, GPS, ग्लोनास, बीडु और गैलीलियो का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन के डाइमेंशन 158.91 × 73.53 × 7.73mm और वजन 181 ग्राम बताया गया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.