वीवो ने किया एक्सप्ले 5 के लॉन्च का ऐलान, 6 जीबी रैम के साथ होगा स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 फरवरी 2016 12:04 IST
चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी वीवो अपने स्लिमवीएसस्मार्टफोन वीवो मैक्स के लिए जानी जाती है। अब वीवो ने ऐलान किया है कि इसका नया स्मार्टफोन एक्सप्ले5 6जीबी की एलपीडीडीआर4 रैम से लैस होगा।

सोमवार को वीवो ने अपने वीबो पोस्ट में एक टीजर तस्वीर जारी की। इस पोस्ट में वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन वीवो एक्सप्ले5 में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 6 जीबी की दमदार एलपीडीडीआर4 रैम होने की पुष्टि की। इस स्मार्टफोन को इसी साल एक मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले जारी हुए टीजर से संकेत मिले थे कि हैंडसेट में (1440x2560 पिक्सल) क्यूएचडी डिस्प्ले होगा।

फोन में 6 जीबी की रैम होना कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। सैमसंग ने पिछले साल सितंबर से ही स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम के निर्माण का काम शुरू कर दिया था। लेकिन अभी तक किसी भी स्मार्टफोन या टैबलेट में 4 जीबी तक की रैम ही देखी गई है। आसुस ने अपने हैंडसेट जेनफोन2 में पहली बार 4 जीबी की रैम दी थी जिसके बाद सैमसंग के गैलेक्सी नोट5 और गैलेक्सी एस6 एज+ में 4 जीबी की रैम थी।
 

लेकिन देखना यह होगा कि वीवो एक्सप्ले5 स्मार्टफोन में 6जीबी की बड़ी रैम को कैसे इस्तेमाल करती है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी मेमोरी का कुछ हिस्से का इस्तेमाल इसकी ग्राफिक यूनिट में करेगी।
Advertisement

सीईएस 2016 में वीवो ने दो एंड्रॉयड फोन वीवो 5 और वीवो एक्सएल भी लॉन्च किये। वीवो एक्सएल में लिक्विड मेटल फिनिश दिया गया है जबिक वीवो 5 स्मार्टफोन को पूरी तरह से मेटल डिजाइन से लैस बनाया गया है। दोनों ही ब्लू फोन में 5.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक (एमटी6753) प्रोसेसर है। इन दोनों हैंडसेट में सबसे बड़ा फर्क रैम और इंटरनल स्टोरेज का है। वीवो 5 में जहां 3 जीबी की रैम और 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है तो वहीं वीवो एक्सएल में दो जीबी की रैम और 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.