12GB रैम और 50MP रियर कैमरा वाला Vivo X90 Pro ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार!

Vivo X90 Pro को कथित तौर पर मॉडल नंबर V2219 के साथ WPC साइट पर भी लिस्ट किया गया है। इसे 11W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ दिखाया गया है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2022 21:25 IST
ख़ास बातें
  • मॉडल नंबर V2219 के साथ गीकबेंच वेबसाइट पर देखा गया Vivo X90 Pro
  • चीन में X90, X90 Pro+ के साथ लॉन्च हो चुका है यह स्मार्टफोन
  • Geekbench और WPC साइट पर लिस्टिंग ने किया ग्लोबल लॉन्च का इशारा

Vivo X90 Pro को कथित तौर पर मॉडल नंबर V2219 के साथ WPC साइट पर भी लिस्ट किया गया है

Vivo X90 Pro  को पिछले महीने चीन में स्टैंडर्ड Vivo X90 और Vivo X90 Pro+ के साथ लॉन्च किया गया था। फ्लैगशिप स्मार्टफोन के जल्द ही अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने की भी उम्मीद है। चीन के बाहर लॉन्च से पहले Vivo X90 Pro को गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर MediaTek Dimensity 9200 SoC और 12GB रैम के साथ देखा गया था। लिस्टिंग में इसका मॉडल नंबर V2219 बताया गया है और साथ ही इसे Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लिस्ट किया गया है। Vivo X90 Pro के अन्य स्पेसिफिकेशन इसके चीनी वेरिएंट जैसे ही हो सकते हैं। यह कथित तौर पर वायरलेस पावर कंसोर्टियम (WPC) वेबसाइट पर भी दिखाई दिया है।

Vivo के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन को मॉडल नंबर V2219 के साथ गीकबेंच वेबसाइट पर देखा गया है। इसके Vivo X90 Pro के ग्लोबल वेरिएंट से जुड़े होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि वीवो एक्स90 प्रो Android 13 पर चलेगा और इसमें कम से कम 12GB रैम होगी। इसे मल्टी-कोर टेस्टिंग में 4,327 पॉइंट्स और सिंगल-कोर टेस्टिंग में 1,376 पॉइंट्स मिले हैं। लिस्टिंग के अनुसार, Vivo X90 Pro ऑक्टा-कोर चिपसेट पर काम करता है। प्रोसेसर में 1.80GHz की मैक्सिमम क्लॉक स्पीड के साथ चार परफॉर्मेंस कोर, 2.85GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड के साथ तीन कोर और 3.05GHz की पीक स्पीड के साथ एक कोर शामिल है। ये सभी अपकमिंग डिवाइस पर MediaTek Dimensity 9200 SoC की मौजूदगी का इशारा देते हैं।

MySmartPrice द्वारा देखे गए Vivo X90 Pro को कथित तौर पर मॉडल नंबर V2219 के साथ WPC साइट पर भी लिस्ट किया गया है। इसे 11W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ दिखाया गया है।

वीवो ने पिछले महीने Vivo X90 Pro को चीन में 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल को 4,999 युआन (लगभग 57,000 रुपये) में लॉन्च किया था।

वीवो एक्स90 प्रो का चीनी वेरिएंट Android 13 पर आधारित Origin OS 3 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच AMOLED (1,260x 2,800 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 4nm MediaTek Dimensity 9200 पर काम करता है। हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल Zeiss 1-इंच प्राइमरी सेंसर और 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है। यह 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,870mAh की बैटरी से लैस है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great primary and portrait cameras
  • Good gaming performance
  • Solid battery life, 120W fast charging
  • Smooth software experience
  • Premium design, IP68 rating
  • Bad
  • Display misses out on LTPO tech
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Selfie Portrait mode needs work
  • Heats up under load
  • Predecessor offered better value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,870 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  2. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
  3. Ola-Uber-Rapido ड्राइवर की मनमानी से परेशान? अब राइड कैंसल करने पर लगेगा भारी जुर्माना
  4. CJP Protest: बिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप को सरकार ने किया बैन, जानें क्या था खतरा!
  5. Moto Pad 70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  6. Pixel Watch 5 में मिलेगी 3GB रैम, Qualcomm की चिप! गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में खुलासा
  7. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  8. Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max
  9. CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?
  10. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.