Vivo X70 सीरीज 9 सितम्बर को होगी लॉन्च, सीरीज के संभावित तीन स्मार्टफोन की ये हो सकती है कीमत!

Vivo X70 सीरीज़ 9 सितंबर को लॉन्च होने वाली है, कंपनी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। सीरीज में रेगुलर Vivo X70 के साथ-साथ वीवो Vivo X70 Pro और Vivo X70 Pro+ होने की अफवाह है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 अगस्त 2021 18:30 IST
ख़ास बातें
  • Vivo ने Weibo पर चीन में Vivo X70 सीरीज के लॉन्च की तारीख की घोषणा की।
  • वीवो X70 सीरीज़ इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च होने की भी सूचना है।
  • Vivo X70 Pro+ भारत में 70 हजार रुपये के प्राइस टैग के साथ आ सकता है।

Vivo X70 Pro+ को लेदर बैक ऑप्शन के साथ टीज़ किया गया है।

Vivo X70 सीरीज़ 9 सितंबर को लॉन्च होने वाली है, कंपनी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। सीरीज में रेगुलर Vivo X70 के साथ-साथ वीवो Vivo X70 Pro और Vivo X70 Pro+ होने की अफवाह है। Vivo ने वीवो एक्स70 प्रो+ की कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं जो इसके Zeiss ऑप्टिक्स और पीछे की तरफ लेदर फिनिश दिखाती हैं। Vivo X70 Pro+ में भी कर्व्ड डिस्प्ले और कम से कम ब्लैक और ऑरेंज कलर ऑप्शन दिखाई देते हैं। वीवो इस साल की शुरुआत में X60 सीरीज लेकर आई थी। 
 

Vivo X70 series launch date

Vivo ने Weibo पर चीन में Vivo X70 सीरीज के लॉन्च की तारीख की घोषणा की। यह 9 सितंबर को शाम 7:30 बजे CST एशिया (शाम 5 बजे IST) पर होगा। कंपनी ने अपनी चीनी वेबसाइट पर विशेष रूप से Vivo X70 Pro+ की टीज़र इमेज भी जारी कीं, जो पेरिस्कोप लेंस के साथ अपने क्वाड रियर कैमरा सेटअप को दिखाती हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि फोन में Zeiss ऑप्टिक्स और एक लेदर बैक भी है। लेदर बैक फ़िनिश के साथ मैट फ़िनिश बैक डिज़ाइन भी उपलब्ध होगा।
Advertisement
Vivo X70 Pro+ के अलावा, Vivo X70 सीरीज़ में रेगुलर Vivo X70 और Vivo X70 Pro होने की अटकलें हैं। तीनों फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले हो सकते हैं।
 

Vivo X70 series price in India (expected)

चीन में लॉन्च के साथ-साथ वीवो X70 सीरीज़ को इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च करने की भी सूचना है। एक हालिया रिपोर्ट ने यह भी संकेत दिया कि वीवो एक्स 70 प्रो भारतीय बाजार में 70,000 रुपये के प्राइस टैग के साथ आएगा। जबकि वीवो X70 प्रो की कीमत लगभग 50,000 रुपये हो सकती है। 
 

Vivo X70 series specifications (expected)

Vivo X70 Pro+ कथित तौर पर 8 जीबी रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 एसओसी के साथ Google Play कंसोल पर दिखाई दिया। फोन में 6.7 इंच की फुल-एचडी+ (1,080x,2400 पिक्सल) डिस्प्ले होने की भी खबर है। दूसरी ओर, Vivo X70 Pro में 6.5 इंच की फुल-एचडी+ (1,080x,2,376 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। दोनों फोन में होल-पंच डिज़ाइन के साथ कर्व्ड डिस्प्ले हो सकते हैं। इसके अलावा वीवो MediaTek Dimensity 1200 SoC के साथ vanilla Vivo X70 भी ला सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.