अब Vivo X70 Pro+ के रेंडर्स हुए ऑनलाइन लीक, बड़े रियर कैमरा पैनल की दिखी झलक

Vivo X70 और Vivo X70 Pro स्मार्टफोन्स के बाद अब सीरीज़ के टॉप मॉडल Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इन रेंडर्स से फोन के डिज़ाइन की झलक देखी जा सकती है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 27 अगस्त 2021 12:43 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X70 Pro+ में मिलेगा क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो एक्स70 प्रो प्लस में मिल सकात है 6.7 इंच डिस्प्ले
  • Vivo X70 सीरीज़ में शामिल होंगे तीन फोन
Vivo X70 और Vivo X70 Pro स्मार्टफोन्स के बाद अब सीरीज़ के टॉप मॉडल Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इन रेंडर्स से फोन के डिज़ाइन की झलक देखी जा सकती है। सीरीज़ के बाकि दो मॉडल्स की तुलना में वीवो एक्स70 प्रो प्लस स्मार्टफोन एक अलग तरह के बैक पैनल के साथ दस्तक दे सकता है। बता दें, वीवो एक्स70 सीरीज़ इस साल मार्च महीने में लॉन्च हुई Vivo X60 सीरीज़ की ही सक्सेसर होगी। कहा जा रहा है कि वीवो एक्स70 सीरीज़ सितंबर में लॉन्च की जाएगी। लॉन्च से पहले फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन संबंधी जानकारी भी ऑनलाइन सामने आ चुकी है।

टिपस्टर Steve Hemmerstoffer (@onleaks) ने Pricebaba के कॉलेब्रेशन में आगामी Vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन के कुछ रेंडर्स लीक किए हैं। इन रेंडर्स में फोन को सभी एंगल्स से दिखाया गया है। यूं तो फोन का डिज़ाइन काफी हद तक Vivo X70 Pro की तरह है, लेकिन कुछ खास अंतर हैं जो इन दोनों फोन को एक-दूसरे से अलग बनाते हैं। मुख्य तौर पर वीवो एक्स70 प्रो प्लस का बैक पैनल एक अनोखे डिज़ाइन के साथ आया है। फ्रंट की बात करें, तो Vivo के इस टॉप स्मार्टफोन में कर्व्ड डिस्प्ले देखा जा सकता है। वहीं सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले में होल-पंच डिज़ाइन दिया गया है, जो कि बीचोबीच स्थित है बिल्कुल वीवो एक्स70 प्रो की तरह। फोन के किनारों पर पतले बेजेल्स देखे जा सकते हैं। टिप्सटर के अनुसार, फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा।

फोन के बैक पैनल की बात करें, तो फोन के पिछले हिस्से पर एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। कैमरा सेटअप में तीन सेंसर वर्टिकली स्थित हैं, जबकि चौथा कैमरा तीसरे कैमरे के बगल में स्थित है। सेंसर्स के साथ एलईडी फ्लैश और ZEISS ब्रांडिंग को भी जगह दी गई है। फिलहाल कैमरा कॉन्फिग्रेशन संबंधी जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा कैमरा यूनिट के बगल में चौड़ाई से एक बड़ा ब्लैंक ब्लैक एरिया दिया गया है। जो कि इस फोन के बैक पैनल डिज़ाइन को सीरीज़ के दूसरे फोन से अलग बनाता है। बता दें, ऐसा बैक पैनल डिज़ाइन इससे पहले  OnePlus 8T CyberPunk 2077 Limited Edition, POCO M3, Red Magic 6R और Nubia Z30 Pro जैसे फोन्स में देखा जा चुका है।

पुरानी लीक्स की मानें, तो Vivo X70 Pro+ फोन की कीमत 70,000 रुपये के आस-पास होगी। इसके अलावा, वीवो एक्स70 प्रो प्लस फोन Vivo X60 Pro+ की तरह स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। आगामी फ्लैगशिप फोन में वीवो 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकता है।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Elegant design, IP68 rating
  • Sharp 120Hz display
  • Excellent video stabilisation
  • Good low-light camera quality
  • Good battery life
  • Very good performance
  • Bad
  • Telephoto performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo X70 Pro, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  3. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.