Vivo X60 सीरीज़ के लॉन्च से पहले लीक हुए कैमरा स्पेसिफिकेशन्स

Vivo X60 सीरीज़ लॉन्च होने में अब बस कुछ ही दिन का इंतज़ार बचा है। यह सीरीज़ 29 दिसंबर को लॉन्च की जाएगी, जिसमें तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं जो होंगे Vivo X60, Vivo X60 Pro और Vivo X60 Pro+।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2020 12:13 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X60 में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा
  • Vivo X60 Pro में दिया जा सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • दोनों ही फोन सेकेंड-जनरेशन माइक्रो-गिम्बल स्टेब्लाइज़ेशन के साथ आ सकते है

Vivo X60 सीरीज़ 29 दिसंबर को होगी लॉन्च

Vivo X60 सीरीज़ लॉन्च होने में अब बस कुछ ही दिन का इंतज़ार बचा है। यह सीरीज़ 29 दिसंबर को लॉन्च की जाएगी, जिसमें तीन स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं जो होंगे Vivo X60, Vivo X60 Pro और Vivo X60 Pro+। हालांकि, सीरीज़ लॉन्च से पहले इस सीरीज़ के दो स्मार्टफोन वीवो एक्स60 और वीवो एक्स60 प्रो के कैमरा स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लीक जानकारी के अनुसार, इन दोनों ही स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। हालांकि, कथित रूप से वीवो एक्स60 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल होगा, जबकि वीवो एक्स60 प्रो में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

Mysmartprice की रिपोर्ट में टिप्सटर का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Vivo X60 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 13 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा मौजूद होगा। वहीं, दूसरी ओर कथित रूप से टिप्सटर ने जानकारी दी है कि Vivo X60 Pro स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इस डिवाइस का प्राइमरी कैमरा भी 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस व 13 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा मौजूद होगा। इसके अलावा इस कैमरा सेटअप में अंत में 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप ज़ूम लेंस दिया जाएगा, जो कि 5X ऑप्टिकल ज़ूम और 60x तक डिजिटल ज़ूम प्रदान करेगा।
Advertisement

यहीं नहीं टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी है कि यह दोनों ही फोन सेकेंड-जनरेशन माइक्रो-गिम्बल स्टेब्लाइज़ेशन के साथ आएंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में वीवो एक्स60 को लेकर टिप्सटर ने जानकारी दी थी कि यह दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन होगा, यह iPhone 12 और iPhone 12 mini से भी पतला होगा जो कि 7.4mm हैं। वहीं, वीवो फोन 7.3mm पतला होगा। इसके साथ ही फोन की लाइव तस्वीरें भी लीक हुई थी, जिसमें रियर कैमरा सेटअप के साथ-साथ फोन का यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, लाउडस्पीकर ग्रील, सिम कार्ड स्लॉट और बॉटम में स्थित माइक्रोफोन भी देखा गया है। खास बात यह है कि इन लाइव तस्वीरों में वीवो एक्स60 के ऊपरी हिस्से पर भी सेकेंडरी माइक्रोफोन देखा गया था, जिसके साथ “Professional Photography” की टैगलाइन दी गई है।
Advertisement

Vivo ने यह भी पुष्टि कर दी है कि एक्स60 सीरीज़ Exynos 1080 प्रोसेसर और Zeiss ऑप्टिक्स के साथ दस्तक देगी।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo X60, Vivo X60 Pro, Vivo, Vivo X60 launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.