Vivo X60 Pro+ स्मार्टफोन 21 जनवरी को होगा लॉन्च, कंपनी ने की पुष्टि

Vivo ने अपनी चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो के माध्यम से घोषणा की कि Vivo X60 Pro+ स्मार्टफोन को 21 जनवरी को चीन में स्थानिय समयानुसार शाम 7.30 बजे लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 जनवरी 2021 13:26 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X60 Pro+ में मिल सकता है 55W सुपर फ्लैश फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • वीवो एक्स60 प्रो प्लस में दिया जा सकता है क्वाड रियर कैमरा
  • फोन में मिल सकता है 5जी सपोर्ट

फोन को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है

Vivo X60 Pro+ स्मार्टफोन का इंतज़ार लम्बे वक्त से किया जा रहा था, जो अब खत्म होने वाला है। यह फोन 21 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। खुद कंपनी ने अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के माध्यम से इसकी पुष्टि की। आपको बता दें, Vivo X60 सीरीज़ के दो फोन Vivo X60 और Vivo X60 Pro को पिछले साल 30 दिसंबर को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। Vivo X60 Pro+ इस सीरीज का तीसरा और न्यू प्रीमियम फोन होगा, जिसे 21 जनवरी को पेश किया जाने वाला है।

Vivo ने अपनी चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो के माध्यम से घोषणा की कि Vivo X60 Pro+ स्मार्टफोन को 21 जनवरी को चीन में स्थानिय समयानुसार शाम 7.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। जिसकी जानकारी सबसे पहले Gizmochina द्वारा सार्वजनिक की गई है। आपको बता दें, Vivo X60 सीरीज़ के बाकि दो Vivo X60 और Vivo X60 Pro फोन Samsung Exynos 1080 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुए थे। लेकिन वीवो एक्स60 प्रो प्लस को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा।
Advertisement

यह फोन चीन की JD.com वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जहां इसके कलर ऑप्शन और दो कॉन्फिग्रेशन की जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग के मुताबिक फोन में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मिलेगा। वहीं कलर ऑप्शन में डीप ऑशन ब्लू और क्लासिक ऑरेंज शामिल होंगे।

Vivo X60 Pro+ के बारे में पुरानी रिपोर्ट में टिपस्टर ने जानकारी दी थी कि इस फोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा फोन को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा फोन को डिस्प्ले में सिंगल पंच होल कट आउट के साथ पेश किया जा सकता है।
Advertisement

टिपस्टर ने इसके अलावा फोन की 3C नेटवर्क सर्टिफिकेशन लिस्टिंग को भी शेयर किया था, जिससे संकेत मिलता था कि फोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 55W सुपर फ्लैश फास्ट चार्जिंग का भी फीचर मिलेगा।
Advertisement

Vivo X60 Pro+ में Zeiss सर्टिफाइड ऑप्टिकल लेंस दिया जा सकता है। टिपस्टर के मुताबिक ये स्मार्टफोन Zeiss's T कोटिंग के साथ पेश किया जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 1080

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2376 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 1080

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2376 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo X60 Pro, vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.