वीवो एक्स6 में है 4 जीबी रैम और फ्रिंगरप्रिंट सेंसर, 30 नवंबर को होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 नवंबर 2015 11:31 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने 30 नवंबर को एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी है। इवेंट में कंपनी के नए हैंडसेट एक्स6 को पेश किया जाएगा।

चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट वीबो पर कंपनी के लॉन्च की तारीख और हैंडसेट के नाम वीवो एक्स6 का खुलासा किया। कंपनी ने अपने टीज़र पोस्ट में हैंडसेट के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है। गौरतलब है कि कंपनी इस हैंडसेट का टीज़र कई दिनों से जारी कर रही है। अब तक इसमें डुअल फास्ट चार्जिंग, 4जीबी रैम, स्पिल्ट-स्क्रीन मल्टीटास्किंग और फिंगरप्रिंट स्कैनर फ़ीचर होने की जानकारी सामने आ चुकी है। इससे पहले वीवो ने ही बताया था कि हैंडसेट सिल्वर, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
वीवो का एक्स6 स्मार्टफोन हाल ही में चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया था जिससे हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, वीवो एक्स6 में 6 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले, डेका-कोर मीडियाटेक (एमटी6795) हेलियो एक्स20 प्रोसेसर, 4 जीबी का रैम, 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद होगा। जानकारी मिली है कि हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा और इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। हैंडसेट में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है और इसमें 4000 एमएएच की बैटरी मौजूद होने की जानकारी मिली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta लाई नया AI एजेंट Muse, एक डिजिटल साथी जो आपके लिए करेगा Email, ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  2. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  3. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  5. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  6. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  7. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  8. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  9. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  10. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.