Vivo X500 Pro Max होगा 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ

Vivo कथित तौर पर Vivo X500 सीरीज पर काम कर रहा है जो कि इस साल के आखिर में आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2026 12:56 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X500 Pro Max में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।
  • Vivo X500 Pro Max में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट आ सकता है।
  • Vivo X500 Pro Max में 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

Vivo X300 Pro में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo कथित तौर पर Vivo X500 सीरीज पर काम कर रहा है जो कि इस साल के आखिर में आने की उम्मीद है। हाल ही में लीक हुई जानकारी से इसके बारे में सुझाव मिला है, जिसमें कई डिस्प्ले साइज ऑप्शन और कैमरे से संबंधित जानकारी शामिल है। रिपोर्टों में आगामी स्मार्टफोन सीरीज के मॉडल और उनकी परफॉर्मेंस, बैटरी कैपेसिटी और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी अपग्रेड होने के संकेत मिले हैं। यहां हम आपको Vivo X500 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo X500 की खासियतें

वीबो पर टिपस्टर स्मार्ट पिकाचू की पोस्ट के अनुसार, आगामी Vivo X500 लाइनअप दो अलग-अलग डिस्प्ले साइज जैसे कि 6.4 इंच और 6.9 इंच में आ सकती है। इसमें महंगा मॉडल Vivo X500 Pro Max होगा जो कि LOFIC (लैटरल ओवरफ्लो इंटीग्रेशन कैपेसिटर) टेक्नोलॉजी से लैस 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ टेस्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस सेंसर डिजाइन को तेज रोशनी वाले सीन में अतिरिक्त चार्ज को कंट्रोल करने के लिए बनाया गया है। यह अतिरिक्त इलेक्ट्रॉन को एक अलग कैपेसिटर में रीडायरेक्टिंग करता है, जिससे डायनामिक रेंज में काफी सुधार होता है और ओवरएक्सपोजर कम होता है।

Advertisement

Vivo X500 Pro Max का कैमरा सेटअप

Vivo X500 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो लॉन्ग रेंज के जूम पर जोर देता है। इसके अलावा Vivo कथित तौर पर कलर रीप्रोडक्शन और व्हाइट बैलेंस एक्यूरेसी को और बेहतर बनाने के लिए मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर उपयोग कर रहा है। इसके अलावा कैमरे में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी शामिल हो सकता है।

पिछली रिपोर्ट में बताया गया था कि Vivo X500 Pro Max में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो चिपसेट और 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें 144Hz तक रिफ्रेश रेट वाली 2K LTPO फ्लैट डिस्प्ले मिल सकती है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो सकता है। Vivo X500 सीरीज में स्टैंडर्ड और प्रो वेरिएंट के साथ-साथ प्रो मैक्स ऑप्शन भी शामिल होने की उम्मीद है और यह इस साल सितंबर में चीन में लॉन्च हो सकती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.