Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक

Vivo X500 Series भारत में 26 नवंबर को लॉन्च होगी। सीरीज में Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max शामिल होंगे। लॉन्च से पहले इनकी संभावित कीमत और फीचर्स लीक हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 नवंबर 2026 13:05 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X500 Series भारत में 26 नवंबर को लॉन्च होगी
  • Vivo X500 की संभावित कीमत 1,19,999 रुपये से शुरू होगी
  • X500 Pro Max में 200MP पेरिस्कोप कैमरा मिलने की उम्मीद है

Vivo X500 Series भारत में 26 नवंबर को लॉन्च होगी, कीमत और फीचर्स हुए लीक

Vivo की नई X500 सीरीज भारतीय बाजार में एंट्री करने के लिए तैयार है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि Vivo X500 सीरीज भारत में 26 नवंबर को लॉन्च होगी। इस सीरीज में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन शामिल होंगे। लॉन्च से पहले इनकी संभावित कीमत, फीचर्स और कलर ऑप्शन से जुड़ी कई जानकारी सामने आ चुकी है। खास बात है कि Vivo X500 को भारत में खास Red कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। वहीं, सीरीज के टॉप मॉडल में दमदार कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।

Vivo ने आज, 12 नवंबर को Vivo X500 Series के इंडिया लॉन्च की डेट कंफर्म की। इस सीरीज में Vivo X500, X500 Pro के साथ X500 Max शामिल होंगे। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और इनकी संभावित कीमत लीक हो चुकी हैं। Vivo X500 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कथित तौर पर 1,19,999 रुपये हो सकती है। वहीं, Vivo X500 Pro इसी RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में 1,49,999 रुपये में आ सकता है। सीरीज के सबसे महंगे मॉडल Vivo X500 Pro Max के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये बताई गई है। इसके 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,79,999 रुपये हो सकती है।

Advertisement

इसके अलावा कंपनी Vivo X500 Pro Max का Master Set भी पेश कर सकती है, जिसकी संभावित कीमत 2,29,999 रुपये बताई गई है। इसमें फोन के साथ फोटोग्राफी से जुड़े एक्सेसरीज और Teleconverter Lens मिलने की उम्मीद है। हालांकि, ये सभी कीमतें फिलहाल लीक पर आधारित हैं और कंपनी ने इनकी पुष्टि नहीं की है।

इसके अलावा, बता दें कि Vivo X500 को भारत में Exclusive Red कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। हाल ही में एक टिप्स्टर ने इस कलर वेरिएंट की तस्वीर भी शेयर की है। फोन में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसमें MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64MP टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही गई है। फोन में 7,500mAh बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

सीरीज के टॉप मॉडल Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच का 2K LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP प्राइमरी और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरे के साथ 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। यह कैमरा 3.5X ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है। फोन में 8,000mAh बैटरी और 90W वायर्ड चार्जिंग के साथ 40W वायरलेस चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। वहीं, Vivo X500 Pro में 6.36 इंच का 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले और Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें 6,510mAh बैटरी और 64MP टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात सामने आई है।

Advertisement

Vivo X500 सीरीज के साथ कंपनी भारत में Vivo Watch GT 2 और Zeiss Extender Gen 2 भी पेश कर सकती है। Zeiss Extender Gen 2 एक टेलीफोटो एक्सेसरी होगी, जिसे फोन की जूम फोटोग्राफी क्षमता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। वहीं, Vivo Watch GT 2 में 2.07 इंच AMOLED डिस्प्ले और 2,400 निट्स तक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी ने इन प्रोडक्ट्स की भारतीय कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  2. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  3. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  4. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  5. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  6. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  7. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  8. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  9. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  10. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.