Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत

Vivo X300 Ultra चीन में लॉन्च हो गया है, जिसमें 200MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite और 7000mAh बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 मार्च 2026 19:07 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X300 Ultra में 200MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है
  • Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी से लैस है फोन
  • टेली-कन्वर्टर से 17.4x ऑप्टिकल जूम और एडवांस फोटोग्राफी सपोर्ट शामिल

Photo Credit: Vivo

Vivo X300 Ultra को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। यह नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन 6.82-इंच LTPO OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है और यह 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, फोन में 200 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप और 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कीमत की बात करें तो Vivo X300 Ultra के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 6,999 युआन (करीब 95,900 रुपये) रखी गई है। वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट 7,499 युआन, 16GB + 512GB वेरिएंट 7,999 युआन और 16GB + 1TB सैटेलाइट कम्युनिकेशन एडिशन 8,999 युआन (करीब 1,23,300 रुपये) में आता है। यह फोन Film Green, Silver Tone और Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Vivo X300 Ultra में 6.82-इंच LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 3nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और Adreno 840 GPU के साथ आता है। इसमें 16GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 1TB तक UFS4.1 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है और यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। बैटरी की बात करें तो Vivo X300 Ultra में 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कैमरा सेक्शन में यह फोन फोटोग्राफी पर खास फोकस करता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा (35mm फोकल लेंथ के साथ), 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 50MP फ्रंट कैमरा भी मिलता है, जिसमें स्क्रीन फ्लैश सपोर्ट दिया गया है।

इस फोन के साथ कंपनी ने टेलीफोटो एक्सेसरी का भी सपोर्ट दिया है। “Big Gun” 400 टेली-कन्वर्टर के जरिए यह 400mm फोकल लेंथ, 17.4x ऑप्टिकल जूम और 200MP आउटपुट सपोर्ट करता है। वहीं “Lipstick” 200 टेली-कन्वर्टर ज्यादा कॉम्पैक्ट डिजाइन में बेहतर स्टेबिलाइजेशन और मल्टीपल शूटिंग मोड्स ऑफर करता है।

Advertisement

इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। वेरिएंट के हिसाब से इसकी मोटाई 8.19 mm से 8.49 mm है और वजन 232-237 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.