Vivo X300 सीरीज में शामिल होंगे X300, X300 Pro Mini, X300 Pro और X300 Ultra

Vivo चीनी बाजार में 2025 की पहली छमाही में Vivo X300 Ultra और Vivo X200S को पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 फरवरी 2025 11:14 IST
ख़ास बातें
  • Vivo चीनी बाजार में Vivo X300 Ultra और Vivo X200S को पेश करने वाला है।
  • लीक Vivo की फ्लैगशिप सीरीज X300 सीरीज से संबंधित है।
  • ब्रांड कथित तौर पर Vivo X Fold 4 फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है।

Vivo X200 में 6.67 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले है

Photo Credit: Vivo

Vivo चीनी बाजार में 2025 की पहली छमाही में Vivo X300 Ultra और Vivo X200S को पेश करने वाला है। ब्रांड कथित तौर पर Vivo X Fold 4 फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है, जो 2025 के मध्य के करीब लॉन्च हो सकता है। इस साल की आखिरी तिमाही में X300 लाइनअप आने की उम्मीद है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की नई लीक से पता चला है कि X300 लाइनअप के लिए प्रोडक्ट स्ट्रैटजी में 4 मॉडल शामिल हो सकते हैं।


Vivo X300 सीरीज में शामिल होंगे ये फोन


Advertisement
लीक Vivo की फ्लैगशिप सीरीज X300 सीरीज से संबंधित है। मशीन ट्रांसलेटेड टेक्स्ट से पता चला है कि लाइनअप में दो लोअर मॉडल और दो टॉप मॉडल शामिल होंगे। इस लाइनअप में Vivo X300, X300 Pro Mini, X300 Pro और X300 Ultra शामिल हो सकते हैं। लोअर मॉडल Vivo X300 और X300 Pro Mini में फ्लैट डिस्प्ले है, जबकि कंपनी हाई-एंड वेरिएंट X300 Pro और X300 Ultra में बड़ी क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन प्रदान कर रही है।

टिपस्टर ने कहा कि फ्लैट डिस्प्ले वाले छोटे मॉडल और कर्व्ड स्क्रीन वाले बड़े मॉडल पेश करने के पीछे की वजह साफ तौर पर हार्डवेयर रुकावट और इंटरनल कंपोनेंट सिस्टम है। टिपस्टर ने यह भी साफ किया है कि बड़े सेंसर वाला 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा छोटे डिवाइसेज में फिट होने के लिए बहुत बड़ा है, जिससे यह पता चलता है कि सिर्फ हाई-एंड मॉडल में ही यह फीचर होगा।
Advertisement

यह लीक, टिपस्टर की पिछली लीक से अलग है जिसमें दावा किया गया था कि लाइनअप में तीन मॉडल जैसे कि Vivo X300, Vivo X300 Pro और X300 Ultra होंगे। लीक में सुझाव है कि X300 में X200 की तरह 6.7 इंच की डिस्प्ले नहीं होगी, बल्कि X200 Pro Mini की तरह 6.31 इंच की डिस्प्ले से लैस एक छोटा मॉडल होगा।

ध्यान देने वाली बात यह है कि Vivo की नेक्स्ट जनरेशन के एक्स-सीरीज फ्लैगशिप के सटीक नाम का खुलासा नहीं हुआ है, अभी तक सिर्फ अस्थायी नाम हैं। Vivo X300 सीरीज के इस साल अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। अल्ट्रा वेरिएंट को छोड़कर अन्य सभी मॉडल में नेक्स्ट जनरेशन का डाइमेंसिटी 9500 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। जहां तक ​​अल्ट्रा वर्जन की बात है यह 2026 की पहली छमाही में स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 चिप के साथ लॉन्च हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.