Vivo X23 लॉन्च होगा 6 सितंबर को, कंपनी ने दी जानकारी

Vivo X23 को बीते हफ्ते ही चीन में आधिकारिक कर दिया गया था। इस देश में हैंडसेट के लिए रिज़र्वेशन भी शुरू हो गया है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि वीवो एक्स23 को 6 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 27 अगस्त 2018 18:15 IST
ख़ास बातें
  • वीवो एक्स23 स्मार्टफोन में स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.2 फीसदी होगा
  • Vivo X23 के बैक में 3डी डिजाइन वाला ग्लास पैनल मिलेगा
  • वीवो का यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा
Vivo X23 को बीते हफ्ते ही चीन में आधिकारिक कर दिया गया था। इस देश में हैंडसेट के लिए रिज़र्वेशन भी शुरू हो गया है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि वीवो एक्स23 को 6 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसका मतलब है कि कंपनी अगले हफ्ते Vivo X23 की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी देगी। Vivo X23 को हाल ही में गीकबेंच साइट पर भी लिस्ट किया गया था जिससे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए थे। याद रहे कि इसी लीग के पुराने फोन Vivo X21 को मार्च में लॉन्च किया गया था। यह फोन दो महीने पहले ही भारत में लॉन्च हुआ था। Vivo X23 के अहम खासियत की बात करें तो यह फोन वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच और वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा।

Vivo ने अपने आधिकारिक वीबो पेज पर एक पोस्टर ज़ारी किया है। इसमें Vivo X23 को 6 सितंबर को लॉन्च करने की जानकारी दी गई है। फिलहाल, इस फोन को भारत में लाने के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। वैसे, Vivo X21 को चीन में लॉन्च किए जाने के कुछ महीने बाद ही भारत में लाया गया था। ऐसे में हम वीवो एक्स23 को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

चीनी वेबसाइट की लिस्टिंग से पता चल चुका है कि वीवो एक्स23 स्मार्टफोन में स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.2 फीसदी होगा। Vivo X23 के बैक में 3डी डिजाइन वाला ग्लास पैनल मिलेगा। वीवो का यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। Oppo F9 Pro की तरह Vivo X23 में वाटरड्रॉप डिस्प्ले और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। वेबसाइट पर फिलहाल वीवो एक्स23 पर्पल और ब्लू कलर ऑप्शन में दिख रहा है।

Vivo का यह हैंडसेट डिस्प्ले नॉच, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ आएगा। Vivo X23 में 6.4 इंच का फुलस्क्रीन डिस्प्ले होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo X23
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.