Vivo X23 लॉन्च, 6.41 इंच डिस्प्ले और 8 जीबी रैम वाला है यह फोन

Vivo X23 में डुअल कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 7 सितंबर 2018 11:47 IST
ख़ास बातें
  • 12 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है वीवो एक्स23
  • Vivo X23 में हुआ है स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर का इस्तेमाल
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3डी ग्लास बॉडी जैसी खूबियों से है लैस
Vivo ने चीनी मार्केट में नए स्मार्टफोन Vivo X23 को लॉन्च किया है। वीवो एक्स23 के डिजाइन में अन्य वीवो स्मार्टफोन की झलक मिलती है। यह वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3डी ग्लास बॉडी, जोवी एआई और फेस अनलॉक जैसे फीचर के साथ आता है। अन्य अहम स्पेसिफिकेशन में 6.41 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 3400 एमएएच बैटरी शामिल हैं। फिलहाल, Vivo X23 को भारत में लॉन्च किए जाने के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।
 

Vivo X23 कीमत

चीनी मार्केट में Vivo X23 को 3,498 चीनी युआन (करीब 36,700 रुपये) में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन फैशन ऑरेंज, फैशन पर्पल, मिडनाइट ब्लू, फेंटम पर्पल और फेंटम रेड रंग में उपलब्ध कराया गया है। चीनी मार्केट में इस फोन की बिक्री 14 सितंबर से शुरू होगी।
Advertisement
 

Vivo X23 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Vivo X23 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 पर चलता है। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.0 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

Vivo X23 में डुअल कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। यह 125 डिग्री सुपर वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है।
Advertisement

Vivo X23 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ग्लोनास और ओटीजी सपोर्ट शामिल हैं। इसकी बैटरी 3,400 एमएएच की है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.68x74.06x7.47 मिलीमीटर है और वज़न 160.5 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 670

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.