Vivo X200 फोन में होगा 50MP ट्रिपल कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

फोन में 1.5K डिस्प्ले पैनल भी बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 जुलाई 2024 17:12 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 50MP Sony सेंसर मेन कैमरा के रूप में मौजूद होगा।
  • फोन में 1.5K डिस्प्ले पैनल भी बताया गया है।
  • Vivo X200 Pro में 6.7 इंच का OLED पैनल देखने को मिल सकता है।

Vivo X100 सीरीज को कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में पेश किया था।

Photo Credit: Vivo

Vivo X200 कंपनी की अगली फ्लैगशिप सीरीज होगी जिसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। Vivo X200 फोन इस सीरीज का वनिला मॉडल हो सकता है जिसके बारे में कुछ स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। इसमें Sony सेंसर लगा हो सकता है। इसके साथ में फोन 3X टेलीफोटो लेंस के साथ आ सकता है। फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस होगा, लेकिन तीसरे लेंस के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा भी कई अहम बातें सामने आई हैं। 

Vivo X200 फोन के कैमरा डिटेल्स लीक हो गए हैं। चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर इस फोन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर ने हालांकि सीधे तौर पर फोन का नाम नहीं लिया है। टिप्स्टर ने इसे छोटी स्क्रीन वाला इमेजिंग फ्लैगशिप कहा है। कयास है कि फोन Vivo X200 का वनिला मॉडल होगा। फोन में 50MP Sony सेंसर मेन कैमरा के रूप में मौजूद होगा। साथ में 3X मिडरेंज टेलीफोटो लेंस इसमें देखने को मिल सकता है। फोन के तीसरे लेंस के बारे में टिप्स्टर ने जानकारी नहीं दी है। 
Advertisement

फोन में 1.5K डिस्प्ले पैनल भी बताया गया है। यह डिस्प्ले चीन के ही मेनुफैक्चरर की ओर से ही बनाया जाएगा। डिस्प्ले में पतले बेजल्स होंगे। स्क्रीन साइज और रिफ्रेश रेट की जानकारी यहां पर नहीं दी गई है। रोचक रूप से टिप्स्टर द्वारा लीक किए गए ये डिटेल्स पहले की अफवाहों से भी मेल खाते हैं। जिसमें कहा गया था कि फोन में छोटी, फ्लैट स्क्रीन देखने को मिल सकती है। जबकि प्रो मॉडल्स में कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। 

Vivo X200 में Dimensity 9400 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसमें ARM के लेटेस्ट Cortex-X925 परफॉर्मेंस कोर देखने को मिल सकते हैं। फोन में बड़ी कैपिसिटी की हाई डेंसिटी सिलिकॉन बैटरी होने का संकेत भी टिप्स्टर ने दिया है। 
Advertisement

Vivo X200 Pro में जबकि, 6.7 इंच का OLED पैनल देखने को मिल सकता है। यह कर्व्ड डिस्प्ले होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन, और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। इस फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है। Vivo X200 सीरीज के अक्टूबर तक लॉन्च होने की अफवाहें हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  3. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  4. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  6. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  7. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  8. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  9. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  10. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.