Vivo X200 सीरीज 14 अक्टूबर को होगी लॉन्च, Dimensity 9400 के साथ दमदार होंगे फीचर्स

Vivo चीनी बाजार में Vivo X200 सीरीज को 14 अक्टूबर को शाम 7 बजे लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2024 14:53 IST
ख़ास बातें
  • Vivo चीन में Vivo X200 सीरीज 14 अक्टूबर को शाम 7 बजे लॉन्च करने वाली है।
  • Vivo X200 सीरीज में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर मिलेगा।
  • Vivo X200 Pro में 200 मेगापिक्सल 85mm पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा।

Vivo X100 में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo X100

Vivo चीनी बाजार में Vivo X200 सीरीज को 14 अक्टूबर को शाम 7 बजे लॉन्च करने वाला है। यह नई सीरीज दमदार अपग्रेड के साथ MediaTek Dimensity 9400 से लैस होगी। यह एंड्रॉइड इकोसिस्टम में पहली 3nm चिप है, जिसे TSMC की 3nm प्रोसेसर पर तैयार किया गया है। मीडियाटेक ने यह भी पुष्टि की है कि वह 9 अक्टूबर को चीन में अपनी नेकस्ट जनरेशन चिप की घोषणा करेगा। हालांकि, टेक दिग्गज ने कोई विशेष घोषणा नहीं की है, लेकिन ऐसा लगता है कि नया डाइमेंशिटी 9400 पेश होगा। यहां हम Vivo X200 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo X200 Series Features


रिपोर्टों के अनुसार, मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 में नया आर्म कॉर्टेक्स-एक्स925 प्राइम सीपीयू कोर है, जो अपने पिछले कॉर्टेक्स-एक्स4 के मुकाबले में परफॉर्मेंस में 36% सुधार और एआई कैपेसिटी में 41% की ग्रोथ प्रदान करता है। इसके अलावा चिप में माली-जी925-इम्मोर्टलिस एमसी12 जीपीयू शामिल है, जिसे आर्म का अब तक का सबसे पावरफुल और एफिशिएंट जीपीयू माना जाता है। टेस्टिंग में GPU ने GFXBench Aztec 1440P ऑफ-स्क्रीन वल्कन सीन में 134fps हासिल किया, A18 Pro को 86 प्रतिशत और Snapdragon 8 Gen 3 को 41 प्रतिशत से बेहतर प्रदर्शन किया।


Advertisement
Vivo X200 Series Specifications


Vivo ने कंफर्म किया है कि Vivo X200 सीरीज में तीन मॉडल Vivo X200, X200 Pro और X200 Pro Mini शामिल होंगे। डाइमेंशिटी 9400 प्रोसेसर वाले ये पहले  स्मार्टफोन होंगे। चिप के परफॉर्मेंस की बात करें तो इस चिप से लैस X200 Pro सैटेलाइट एडिशन ने 3 मिलियन से ज्यादा का प्रभावशाली AnTuTu स्कोर हासिल किया है, जो कि ऐसा करने वाला पहला एंड्रॉइड फ्लैगशिप है।

Vivo X200 सीरीज बेहतर फोटोग्राफी अनुभव प्रदान करने की उम्मीद है। X200 Pro की खासियत यह है कि इसमें V3+ इमेजिंग चिप के साथ f/2.67 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल 85mm पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा, जो 15mm से 85mm तक फोकल लैंग्थ को कवर करेगा। यह वही पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है जो वीवो Vivo X100 Ultra पर उपलब्ध है।
Advertisement

Vivo X200 Pro और X200 Pro Mini दोनों में Sony LYT818 f/1.57 23mm प्राइमरी कैमरे होंगे। ऑप्टिकली जूम किए गए शॉट्स के लिए X200 Pro Mini में 70 मिमी मिड-टेलीफोटो पेरिस्कोप लेंस मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, X200 में 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 टेलीफोटो कैमरा आएगा। तीनों फोन में अल्ट्रा-वाइड शॉट्स के लिए 50 मेगापिक्सल सैमसंग जेएन1 लेंस मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.