Vivo X200 FE, Vivo X Fold 5 की लॉन्च डेट लीक, इन धांसू फीचर्स के साथ 10 जुलाई को होंगे लॉन्च!

दोनों ही डिवाइस में फ्लैगशिप लेवल स्पेसिफिकेशन देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 मई 2025 20:48 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200 FE और Vivo X Fold 5 फोन की लॉन्च डेट लीक
  • दोनों ही स्मार्टफोन 10 जुलाई को मार्केट में दस्तक दे सकते हैं
  • Vivo X200 FE भारतीय सर्टिफिकेशन BIS में भी स्पॉट किया जा चुका है

Vivo X200 में 6.67 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo कथित तौर पर भारत में जल्द ही अपने दो नए धमाकेदार फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। ये फोन बहुत जल्द लॉन्च हो सकते हैं। इनमें से एक फोन Vivo X200 FE बताया जा रहा है जबकि दूसरा Vivo X Fold 5 बताया जा रहा है। Vivo X200 FE भारतीय सर्टिफिकेशन BIS में भी स्पॉट किया जा चुका है। दोनों ही डिवाइसेज में कंपनी फ्लैगशिप लेवल स्पेसिफिकेशंस दे सकती है। अब इन डिवाइसेज को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है। आइए जानते हैं कैसे होंगे ये अपकमिंग Vivo स्मार्टफोन्स। 

Vivo X200 FE और Vivo X Fold 5 फोन की लॉन्च डेट लीक हो गई है। दोनों ही स्मार्टफोन 10 जुलाई को मार्केट में दस्तक दे सकते हैं। टिप्स्टर संजू चौधरी ने इसका खुलासा एक X पोस्ट के माध्यम से किया है। Vivo X200 FE पिछले काफी समय से चर्चा में है। लीक्स की मानें तो फोन में 6.31 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 9300+ या Dimensity 9400e चिपसेट देखने को मिल सकता है। इस लिहाज से फोन में गेमिंग और मल्टीटास्किंग बेहतर तरीके से की जा सकेगी। 

कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा। साथ में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस 3X ऑप्टिकल जूम के साथ आएगा। फोन में 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर भी मिलने वाला है। सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा यहां दिया जा सकता है। फोन में 6,500mAh की बैटरी होगी और 90W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग देखने को मिल सकती है। 

Vivo X Fold 5 की बात करें तो यह एक फोल्डेबल फ्लैगशिप फोन होगा। इसमें भीतरी डिस्प्ले 8.03 इंच का 2K रिजॉल्यूशन वाला पैनल होगा। जबकि बाहरी डिस्प्ले 6.53 इंच का LTPO OLED पैनल होगा। दोनों ही डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट बताया गया है। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट बताया गया है। जिसके साथ में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज होगी। 

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, और 50MP का 3X टेलीफोटो लेंस होगा। फोन में सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा होगा। डिवाइस में 6000mAh की बैटरी, 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, और 30W वायरलेस चार्जिंग होगी। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  2. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  3. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  4. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  5. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  6. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  7. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
  8. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
  9. ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
  10. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.