Vivo X Fold5 के स्पेसिफिकेशंस लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Vivo कथित तौर पर अपने फोल्डेबल फोन Vivo X Fold5 पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 मई 2025 18:09 IST
ख़ास बातें
  • Vivo कथित तौर पर अपने फोल्डेबल फोन Vivo X Fold5 पर काम कर रहा है।
  • Vivo X Fold5 में 8.03 इंच की फोल्डेबल 2K+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले होगी।
  • Vivo X Fold5 में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX921 प्राइमरी कैमरा होगा।

Vivo X Fold3 Pro में 5700mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Vivo

Vivo कथित तौर पर अपने फोल्डेबल फोन Vivo X Fold5 पर काम कर रहा है, जिसके स्पेसिफिकेशंस का हाल ही में खुलासा हुआ है। Vivo ने चीनी बाजार में X Fold3 और X Fold3 Pro पेश किए थे, लेकिन भारत समेत ग्लोबल मार्केट में सिर्फ X Fold3 Pro ही लॉन्च किया गया। हालांकि, टिप्सटर योगेश बरार के अनुसार, इस साल कोई प्रो मॉडल नहीं आएगा। आइए Vivo X Fold5 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vivo X Fold5 Price


कीमत की बात की जाए तो Vivo X Fold5 की कीमत के बारे में जानकारी लॉन्च के वक्त मिलेगी। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, स्मार्टफोन चीनी बाजार में इस साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है।


Advertisement
Vivo X Fold5 Specifications


लीक के अनुसार, Vivo X Fold5 में 8.03 इंच की फोल्डेबल 2K+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 6.53 इंच की FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले होगी। इसमें Fold3 Pro में मौजूदा स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर भी होगा। इस फोन में बड़ी 6,000mAh की बैटरी होगी, जो फोल्डेबल फोन की सबसे बड़ी बैटरी मिलेगी। फोन 90W वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। पिछली अफवाहों में 6,365mAh की बैटरी मिलने की संभावना थी।

कैमरा सेटअप के लिए फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। डिजाइन की बात करें तो फोन की मोटाई फोल्ड होने पर 4.3 मिमी और फोल्ड होने पर 9.33 मिमी होगी।
Advertisement

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, फाइबरग्लास वर्जन का वजन 219 ग्राम से कम होगा। जबकि X Fold3 Pro का वजन 236 ग्राम है। X Fold3 का वजन 219 ग्राम है। Vivo पुराने मॉडल में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर उपयोग कर रहा है। कहा जा रहा है कि इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। यह IPX8 रेटिंग और 3 स्टेज अलर्ट स्लाइडर से लैस हो सकता है। स्टोरेज की बात करें तो यह फोन सिंगल 16GB + 512GB के साथ आ सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.