4600mAh बैटरी, 50MP क्वॉड कैमरा के साथ Vivo X Fold+ फोन TENAA सर्टिफिकेशन पर आया नजर, जल्द होगा लॉन्च!

वीवो ने अभी तक फोन की पुष्टि नहीं की है लेकिन Vivo X Fold+ नाम से इस डिवाइस को Google Play सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में भी देखा गया है।

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 16 सितंबर 2022 09:33 IST
ख़ास बातें
  • इससे पहले फोन को China 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है
  • इस फोन को Google Play सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में भी देखा गया है
  • इसमें 2K रेजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले भी देखने को मिल सकता है

फोन को Vivo X Fold (फोटो में) का अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा है जिसे चीन में अप्रैल में लॉन्च किया गया था।

Vivo का अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo X Fold+ TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। ऐसी अफवाह है कि स्मार्टफोन चीन में जल्द ही लॉन्च भी होने वाला है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि फोन में मल्टीपल 5G बैंड्स का सपोर्ट होगा। इसमें एंड्रॉयड 12 आउट ऑफ द बॉक्स देखने को मिल सकता है जिसके ऊपर Funtouch OS 12 की स्किन दी जा सकती है। फोन को हाल ही में गूगल प्ले सपोर्टेड डिवासेज की लिस्ट में भी देखा गया था। हैंडसेट में क्वाड रियर कैमरा आने की बात कही जा रही है। इसमें प्रोसेसिंग के लिए Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC देखने को मिल सकता है। 

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X Fold+ को TENAA पर लिस्ट किया जा चुका है। फोन में कथित तौर पर 2,300mAh + 2,300mAh डुअल सेल बैटरी होगी। फोन एंड्रॉयड 12 आउट ऑफ द बॉक्स होगा जिसके ऊपर Funtouch OS 12 की स्किन होने की बात कही गई है। फोन में मल्टीपल 5G बैंड्स का सपोर्ट होगा जिसमें N1, N28, N41, N78, और N79 भी शामिल हैं। कंपनी का ये फोल्डेबल फोन चीन में जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है।  
Advertisement

वीवो ने अभी तक फोन की पुष्टि नहीं की है लेकिन Vivo X Fold+ नाम से इस डिवाइस को Google Play सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में भी देखा गया है। Gadgets 360 ने इससे पहले पुष्टि की थी कि यह फोन मॉडल नम्बर V2229A के साथ लिस्ट किया गया है। 

अन्य रिपोर्ट्स की बात करें तो, इससे पहले फोन को China 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। फोन गीकबेंच पर भी स्पॉट किया जा चुका है। इसमें 2K रेजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले भी देखने को मिल सकता है जिसमें 120Hz का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट होगा और यह LTPO टेक्नोलॉजी से लैस होगा। 
Advertisement

कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी तक जो लीक्स हैं, उनके मुताबिक फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 12 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा। फ्रंट में यह 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। Vivo X Fold+ में कथित तौर पर 80W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है और साथ ही यह 50W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। इसे Vivo X Fold का अपग्रेडेड वर्जन बताया जा रहा है जिसे चीन में अप्रैल में लॉन्च किया गया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.