Vivo X Fold 6 आ रहा 200MP धांसू कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 26 जून को है लॉन्च

Vivo X Fold 6 का एक हाइलाइट फीचर इसका 200 मेगापिक्सल का ZEISS कैमरा भी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जून 2026 12:31 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 16GB तक रैम, और 1TB तक स्टोरेज दी जा सकती है।
  • कीमत 9999 युआन (लगभग 1,40,000 रुपये) से शुरू हो सकती है।
  • यह 60fps पर 4K रिकॉर्डिंग भी कर सकता है।

Vivo X Fold 6 का लॉन्च 26 जून को होने जा रहा है।

Vivo X Fold 6 का लॉन्च 26 जून को होने जा रहा है जिसमें अब केवल एक दिन का समय ही शेष रह गया है। फोन कंपनी का फ्लैगशिप फोल्डेबल है जिसे लेकर काफी दिनों से चर्चा है। फोन में बड़ी बैटरी, धांसू AI फीचर्स का दावा किया जा रहा है। अब लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के खास स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठाया है। फोन में MediaTek का पावरफुल Dimensity 9500 चिपसेट आने वाला है जो कि Super Edition चिपसेट है। खास बात इसका OS भी है। यह फोन OriginOS 6 Fold पर रन करेगा जो कि खासतौर पर फोल्डेबल फोन के लिए डिजाइन किया गया है। आइए जानते हैं फोन के सभी खास फीचर्स। 

Vivo X Fold 6 का लॉन्च 26 जून को होने जा रहा है। कंपनी ने फोन के लॉन्च (via)से पहले इसके खास स्पेसिकेशंस के बारे में बताया है। यह MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट से लैस होगा जो कि दमदार चिपसेट्स में से है। फोन में OriginOS 6 Fold ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने वाला है। यह बड़ी स्क्रीन वाले फोल्डेबल फोन के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया सॉफ्टवेयर है। कंपनी ने फोन में एक खास फीचर का जिक्र किया है। यह एटॉमिक वर्कबेंच के नाम से आता है जिससे कि फोन एक समय में कई टास्क कर सकता है, और वह भी एक सिंगल स्क्रीन पर। 

इसी के साथ फोन में धांसू AI फीचर्स भी आने की बात कही गई है। यानी यह एक पावरफुल AI डिवाइस के तौर पर लॉन्च होने वाला है। फोन में विशाल बैटरी बताई गई है। यह 7000mAh की बैटरी से लैस होगा। फोन में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी बताई गई है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह स्लिम बिल्ड में आने वाला है। फोन के आउटर डिस्प्ले पर Armour Glass का प्रोटेक्शन दिया गया है जबकि भीतरी डिस्प्ले पर Samsung M14 डिस्प्ले मैटिरियल लगा है। 

Vivo X Fold 6 का एक हाइलाइट फीचर इसका 200 मेगापिक्सल का ZEISS कैमरा भी है। यह फोन का मेन कैमरा है जिसमें 1/1.4 इंच का बड़ा सेंसर लगा है। यह CIPA 4.5 स्टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। साथ में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा दिया है। यह 1/1.95 इंच सेंसर से लैस है। कैमरा सेटअप में कंपनी की V3+ इमेजिंग चिप भी शामिल है। फोन में Dolby Vision सपोर्ट भी है। यह 60fps पर 4K रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। फोन में धूल और पानी से बचाव का पूरा इंतजाम है जिसके लिए यह IPX8 and IPX9 रेटिंग से लैस किया गया है। साथ ही इसमें IPX5 रेटिंग भी है। फोन में 16GB तक रैम, और 1TB तक स्टोरेज दी जा सकती है। कीमत 9999 युआन (लगभग 1,40,000 रुपये) से शुरू हो सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.