Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल

Vivo X Fold 6 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। फोन में 8.02-इंच 2K+ फोल्डेबल डिस्प्ले, 200MP कैमरा, Dimensity 9500 Super Edition और 6,900mAh बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2026 11:02 IST
ख़ास बातें
  • 200MP मेन कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो
  • 8.02-इंच 2K+ LTPO AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले
  • 6,900mAh बैटरी के साथ 80W वायर्ड चार्जिंग

Vivo X Fold 6 ग्लोबल मार्केट में 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ

Photo Credit: Vivo

Vivo ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 को ग्लोबल मार्केट में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे चीन में लॉन्च करने के कुछ महीनों बाद अब इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया है। फोन में बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, फ्लैगशिप MediaTek चिपसेट, 200MP कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि Vivo ने इस बार फोल्डेबल फोन को सिर्फ कैमरा और परफॉर्मेंस तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि इसमें AI और मल्टीटास्किंग से जुड़े कई फीचर्स भी दिए गए हैं।

Vivo X Fold 6 में अंदर की तरफ 8.02-इंच 2K+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2504×2312 पिक्सल है। वहीं बाहर की तरफ 6.51-इंच LTPO AMOLED कवर स्क्रीन मिलती है, जिसका रिजॉल्यूशन 2528×1120 पिक्सल है। दोनों डिस्प्ले में 1-120Hz Adaptive Refresh Rate, Dolby Vision और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में 3nm बेस्ड MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। फोन OriginOS 7 Fold, Android 17 पर चलता है। इसमें Multi-Task Workbench, Multi-Split Screen और AI Cross-App Drag जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे बड़ी स्क्रीन पर एक साथ कई काम किए जा सकते हैं।

कैमरा की बात करें तो Vivo X Fold 6 में 200MP मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS और ZEISS T* Coating के साथ आता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। दोनों डिस्प्ले पर 20MP के सेल्फी कैमरे दिए गए हैं। फोन 4K 60fps Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग और 100x ZEISS HyperZoom सपोर्ट करता है।

Vivo X Fold 6 में 6,900mAh BlueVolt बैटरी दी गई है। यह 80W वायर्ड FlashCharge और 40W वायरलेस FlashCharge सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसमें 5th-Gen Silicon Anode Technology और 3rd-Gen Semi-Solid-State Battery टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।

Advertisement

फोल्डेबल होने के बावजूद Vivo ने इसके डिजाइन पर भी काफी फोकस किया है। Prism Black वेरिएंट अनफोल्ड होने पर करीब 4.4mm पतला और 228 ग्राम वजन का है, जबकि Horizon Blue वेरिएंट 4.8mm और 235 ग्राम का है। फोन को IPX8, IPX9 और IP5X रेजिस्टेंस भी मिला है।

ग्लोबल लॉन्च के दौरान Vivo ने अभी इंटरनेशनल कीमत और सभी मार्केट्स में उपलब्धता की जानकारी जारी नहीं की है। कंपनी के मुताबिक अलग-अलग मार्केट के हिसाब से कीमत और उपलब्धता की घोषणा की जाएगी। ग्लोबल मॉडल Prism Black और Horizon Blue कलर में आएगा। भारत में भी कीमत और बिक्री की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

8.02 इंच

Cover Resolution

2504x2312 पिक्सल

डिस्प्ले

6.51 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9500 Super

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1120x2528 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.