Vivo X Fold 3 लॉन्च होगा 16GB रैम, Android 14 OS के साथ, गीकबेंच पर स्पॉट

Geekbench लिस्टिंग में इसके हार्डवेयर के बारे में डिटेल मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 मार्च 2024 20:45 IST
ख़ास बातें
  • फोन एंड्रॉयड 14 के साथ आने वाला है।
  • लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 16GB रैम दी गई है।
  • फोन में Snapdragon 8 Gen 2 SoC देखने को मिल सकता है।

अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo X Fold 2 का सक्सेसर होने वाला है।

वीवो का फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 3 इन दिनों चर्चा में है जो जल्द ही लॉन्च भी होने वाला है। फोन को कई सर्टिफिकेशंस प्राप्त हो चुके हैं। अब Vivo X Fold 3 गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है। फोन की गीकबेंच लिस्टिंग में कई महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस भी पता चलते हैं। अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo X Fold 2 का सक्सेसर होने वाला है। आइए जानते हैं नए मॉडल में क्या अपग्रेड होने जा रहे हैं। 

Vivo X Fold 3 लॉन्च के बेहद करीब है। फोन को विभिन्न सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर स्पॉट किया जा रहा है। अब यह डिवाइस बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर नजर (via) आया है। Geekbench लिस्टिंग में इसके हार्डवेयर के बारे में डिटेल मिलते हैं। यह मॉडल नम्बर V2303A के साथ नजर आया है। चीन की 3C सर्टिफिकेशन में भी यह मॉडल नम्बर देखा जा चुका है। फोन में 80W चार्जिंग फीचर वहां पता चला था। वहीं, गीकबेंच पर इसका मदरबोर्ड कोडनेम kalama बताया गया है। इसमें तीन कोर हैं जो 2.02 गीगाहर्ट्ज पर क्लॉक किए गए हैं। जबकि चार को 2.80 गीगाहर्ट्ज पर क्लॉक किया गया है। मेन कोर 3.19 गीगाहर्ट्ज के साथ मेंशन है। 

कोरसेटअप देखें तो फोन में Snapdragon 8 Gen 2 SoC देखने को मिल सकता है। जबकि अन्य लीक्स में Snapdragon 8 Gen 3 की बात कही गई है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 16GB रैम दी गई है। संभावना है कि इसमें रैम के अन्य ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं। फोन एंड्रॉयड 14 के साथ आने वाला है। यहां पर इसके बेंचमार्क स्कोर्स की बात करना भी जरूरी है। फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 2008 पॉइंट स्कोर किए हैं जबकि मल्टी कोर टेस्ट में इसने 5490 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। 

इससे पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि X Fold 3 Pro में प्राइमरी कैमरा के तौर पर f/1.68 अपर्चर वाला OV50H ओमनीविजन 50MP कैमरा होगा। इसके साथ OV64B 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा जो 3x ऑप्टिकल जूम, 70 मिमी फोकल लेंथ और टेलीफोटो मैक्रो शॉट्स का सपोर्ट करेगा। X Fold 3 Pro बेहतर फोटोग्राफी के लिए Vivo V3 आईएसपी से लैस है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर में आ सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.