Vivo X Fold 3 Pro भारत में 5700mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च! Flipkart पर टीज

Vivo X Fold 3 Pro के भारतीय वेरिएंट में 8.03 इंच का मेन डिस्प्ले दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 मई 2024 09:56 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X Fold 3 Pro में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है।
  • Flipkart पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है।
  • Vivo X Fold 3 Pro को पावरफुल फोल्डेबल स्मार्टफोन माना जाता है।

Vivo X Fold 3 Pro के भारतीय वेरिएंट में 8.03 इंच का मेन डिस्प्ले दिया जा सकता है।

Photo Credit: Vivo

Vivo X Fold 3 Pro भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। Vivo इस स्मार्टफोन को जून में लॉन्च करने वाली है। जिसके लिए कंपनी ने टीजर जारी कर दिया है। Vivo X Fold 3 Pro को पावरफुल फोल्डेबल स्मार्टफोन माना जाता है। कंपनी ने इस फोन के भारत लॉन्च के लिए अब फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट भी लॉन्च कर दी है। हालांकि कंपनी ने इसके बारे में अभी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। आइए जानते हैं इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के भारतीय वेरिएंट में कौन से फीचर्स कंपनी दे सकती है।

Vivo X Fold 3 Pro भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी ने इसका ऑफिशियल टीजर भी जारी कर दिया है। साथ ही Flipkart पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। फोन चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। तो इसके स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा चीनी वेरिएंट से भी लगाया जा सकता है। 
 

Vivo X Fold 3 Pro Specifications (Expected)

Vivo X Fold 3 Pro के भारतीय वेरिएंट में 8.03 इंच का मेन डिस्प्ले दिया जा सकता है। जबकि आउटर डिस्प्ले 6.53 इंच का होगा। फोन के मुख्य डिस्प्ले में 2,748 x 1,172 पिक्सल रिजॉल्यूशन हो सकता है। जबकि आउटर डिस्प्ले में 2,480 x 2,200 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल सकता है। दोनों डिस्प्ले में LTPO टेक्नोलॉजी होगी। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में 4,500 निट्स की ब्राइटनेस होगी। इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। 

फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। जिसमें 16GB LPDDR5 RAM और 1TB UFS 4.0 की पेअरिंग संभावित है। डिवाइस में 5,700mAh की बैटरी होगी जिसमें 100W फास्ट चार्जिंग होगी। इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। कैमरा की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा होगा। 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस होगा। फोन में सेल्फी वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसके अलावा स्टीरियो स्पीकर्स, hi-fi ऑडियो, Wi-Fi 7 और NFC सपोर्ट इसमें दिया जा सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IPX8 rated design
  • Plenty of raw performance
  • Great for gaming
  • Good battery life
  • Quality telephoto camera
  • Speedy wired and wireless charging
  • Bad
  • Minor software bugs
  • Spammy notifications
  • Ultrawide camera is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.03 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2200x2480 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.