Vivo X Fold 3 मार्च में 3K डिस्प्ले वाले Vivo Pad 3 के साथ होगा लॉन्च! स्पेसिफिकेशंस लीक

Vivo X Fold 3 और X Fold 3 Pro वेरिएंट्स में क्रमश: Snapdragon 8 Gen 2 और Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जनवरी 2024 09:32 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X Fold 3 को कंपनी अफॉर्डेबल फोल्डेबल फोन के रूप में लॉन्च करेगी।
  • Vivo X Fold 3 Pro में कुछ खास फीचर्स देखने को मिलेंगे।
  • Vivo Pad 3 टैबलेट में Dimensity 9300 चिपसेट होगा।

Vivo अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में अगला स्मार्टफोन Vivo X Fold 3 के रूप में पेश करने जा रही है।

Photo Credit: Vivo

Vivo अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में अगला स्मार्टफोन Vivo X Fold 3 के रूप में पेश करने जा रही है। यह फोन अब बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है जिसे लेकर एक बार फिर से इसकी लॉन्च टाइलाइन लीक हुई है। सीरीज में Vivo X Fold 3 और Vivo X Fold 3 Pro के लॉन्च होने की बात सामने आई है। Vivo X Fold 3 स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के होने की खबरें हैं, जबकि Vivo X Fold 3 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Vivo X Fold 3 लॉन्च टाइलाइन एक बार फिर से लीक हो गई है। चीन के जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station की ओर से इसके लॉन्च लेकर खुलासा किया गया है कि फोल्डेबल फोन सीरीज मार्च में लॉन्च होगी। रोचक रूप से यहां एक और बड़ा अपडेट दिया गया है। Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से टिप्स्टर ने कहा है कि वीवो एक्स फोल्ड 3 के साथ कंपनी अपना टैबलेट भी लॉन्च करेगी। यानी Vivo Pad 3 का लॉन्च भी मार्च में देखने को मिल सकता है। 

टिप्स्टर के अनुसार Vivo X Fold 3 और X Fold 3 Pro वेरिएंट्स में क्रमश: Snapdragon 8 Gen 2 और Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकते हैं। Vivo X Fold 3 को कंपनी अफॉर्डेबल फोल्डेबल फोन के रूप में लॉन्च करेगी, जबकि Vivo X Fold 3 Pro में कुछ खास फीचर्स देखने को मिलेंगे। इनमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वायरलेस चार्जिंग, और 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होंगे। 

Vivo Pad 3 की बात करें तो इस टैबलेट में Dimensity 9300 चिपसेट होगा। अभी तक इसके स्पेसिफिकेशंस कंपनी की ओर से अधिकारिक रूप से कंफर्म नहीं किए गए हैं। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो टैबलेट में 3K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। यह 13 इंच साइज का डिस्प्ले होगा। डिवाइस में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी कंपनी दे सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.