Vivo Watch 3 हुई 16 दिनों के बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Vivo Watch 3 में 505mAh की बैटरी मिलती है जो कि एक बार चार्ज करने पर 16 दिनों तक चल सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 नवंबर 2023 09:54 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Watch 3 में 3D कर्व्ड ग्लास के साथ 1.43 इंच की सर्कुलर स्क्रीन है।
  • Vivo Watch 3 कंपनी के BlueOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलती है।
  • Vivo Watch 3 में 505mAh की बैटरी मिलती है।

Vivo Watch 3 में 1.43 इंच की सर्कुलर स्क्रीन दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने बाजार में Vivo Watch 3 स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। नई वॉच ने फ्लैगशिप एक्स100 सीरीज स्मार्टफोन के साथ दस्तक दी है। नई वीवो वॉच 3 बाजार में वॉच 2 के सक्सेसर के तौर पर आई है। वियरेबल में काफी अपग्रेड आए हैं। यहां हम आपको Vivo Watch 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Watch 3 की कीमत और उपलब्धता


Vivo Watch 3 के लैदर स्ट्रैप वाले eSIM वेरिएंट की कीमत CNY 1,399 (लगभग 15,904 रुपये) है, वहीं सॉफ्ट रबर स्ट्रैप वाले वेरिएंट की कीमत CNY 1,299 (लगभग 14,821) है। वहीं इसके ब्लूटूथ वेरिएंट की कीमत CNY 1,199 (लगभग 13,652 रुपये) और CNY 1,099 (लगभग 12,487 रुपये) है। Watch 3 को कलर ऑप्शन के मामले में चेन येहेई, मूनलाइट व्हाइट, स्टारलाइट और ब्राइट मून कलर्स में पेश किया गया है। 
 

Vivo Watch 3 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स


Vivo Watch 3 में 3D कर्व्ड ग्लास के साथ 1.43 इंच की सर्कुलर स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल है। यह AOD मोड के साथ आती है। स्मार्टवॉच 5 मीटर तक वॉटर रेसिस्टेंस है। स्टेनलेस स्टील रोटेटिंग क्राउन और दाईं ओर फिजिकल बटन दिया गया है। हेल्थ और फिटनेस के मामले में Vivo Watch 3 हार्ट-रेट मॉनिटर और SpO2 सेंसर से लैस है। यह वॉच नींद, तनाव और यहां तक ​​कि महिलाओं केमेंस्ट्रुअल साइकिल को भी ट्रैक कर सकती है। स्मार्टवॉच हियरिंग प्रोटेक्शन के लिए हाई नॉयज का भी पता लगा सकती है। वॉच 3 में कस्टमाइज एक्सरसाइज प्लान के साथ 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड का सपोर्ट मिलता है।

Vivo Watch 3 कंपनी के BlueOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलती है जो रस्ट प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर बेस्ड है, जिसमें एनएफसी कार कीज, कैमरा कंट्रोल और बहुत सारे फीचर्स शामिल हैं। स्मार्टवॉच कार्ड भी स्टोर कर सकती है और यूजर्स अपनी कलाई उठाकर इसे स्वाइप कर सकते हैं। यह पेमेंट रिसिव करने के लिए क्यूआर कोड भी डिस्प्ले करती है। स्मार्टवॉच हैंड्स-फ्री वॉयस कॉलिंग के लिए ई-सिम सपोर्ट के साथ आती है। वीवो वॉच 3 में म्यूजिक स्टोर करने के लिए 64MB रैम और 4GB नेटिव स्टोरेज है। यह वॉच TWS ईयरबड्स से भी कनेक्ट हो सकती है। बैटरी बैकअप के लिए इसमें 505mAh की बैटरी मिलती है जो कि एक बार चार्ज करने पर 16 दिनों तक चल सकती है।
   
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Size

46mm

Compatible OS

Android, iOS

Strap Material

Leather

Dial Shape

Round
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
  3. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  4. REDMAGIC Astra 2 जबरदस्त गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, 16GB रैम, 8300mAh बैटरी, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में बच्चों के लिए सोशल मीाडिया के इस्तेमाल पर बंदिशें लगा सकती है सरकार
  2. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  3. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
  4. REDMAGIC Astra 2 जबरदस्त गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, 16GB रैम, 8300mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  5. सरकार की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम से चमक सकते हैं भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
  6. iQOO 16 के साथ नया iQOO मिनी टैबलेट भी हो सकता है लॉन्च, बड़ा खुलासा
  7. Xiaomi लाई बिना बिजली, बिना Wi-Fi चलने वाला सिक्योरिटी कैमरा! सोलर पावर से लैस, जानें कीमत
  8. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  9. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.