200MP कैमरा वाले Vivo V70 FE की सेल आज से, बंपर डिस्काउंट पर खरीदें, जानें कीमत

Vivo V70 FE आज से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है, जिसे बीते हफ्ते लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2026 08:58 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V70 FE मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर से लैस है।
  • Vivo V70 FE में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Vivo V70 FE में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo V70 FE आज से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है, जिसे बीते हफ्ते लॉन्च किया गया था। आज 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाले इस फोन की सेल शुरू हुई है और इस पर बैंक ऑफर से भारी बचत हो रही है। यानी कि 7000mAh बैटरी से लैस इस स्मार्टफोन को पहले ही दिन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। वीवो का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर से लैस किया गया है। आइए Vivo V70 FE की कीमत से लेकर इस पर मिलने वाले ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo V70 FE Price

Vivo V70 FE के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। आज से V70 FE की सेल फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू हो गई है। बैंक ऑफर के जरिए वीवो की आधिकारिक साइट पर कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% डिस्काउंट मिल सकता है।

Advertisement

Vivo V70 FE Specifications

Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 × 1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर से लैस किया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।  यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो V70 FE के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का आई ऑटो फोकस फ्रंट कैमरा है। यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C 2.0 पोर्ट और एनएफसी मिलता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.