Vivo का सरप्राइज! 12GB रैम, 6000mAh बैटरी वाला Vivo V50 Elite Edition फोन लॉन्च, FREE मिल रहे ईयरबड्स

प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट फोन में मिलता है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 मई 2025 16:40 IST
ख़ास बातें
  • फोन का मेन कैमरा 50MP का है जिसमें OIS सपोर्ट भी दिया गया है।
  • फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 4500 निट्स की पीक लोकल ब्राइटनेस है।
  • फोन Android 15 आधारित FuntouchOS 15 पर रन करता है।

Vivo V50 Elite Edition में 6.77 इंच का फुलएचडी प्लस क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Amazon

Vivo V50 Elite Edition स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने बॉक्स में Vivo TWS 3e ईयरफोन्स भी फ्री दिए हैं। V50 Elite Edition में प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट मिलता है। फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है और Zeiss ब्रांडिंग का कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन लेंस 50MP का है जिसके साथ में सेकंडरी सेंसर भी आता है। फोन में कंपनी ने 12GB रैम दी है और 512GB तक स्टोरेज दी है। Vivo TWS 3e ईयरफोन्स को कंपनी ने भारत में अगस्त 2024 में पेश किया था। आइए जानते हैं Vivo V50 Elite Edition का प्राइस और इसके अन्य खास फीचर्स। 
 

Vivo V50 Elite Edition Price in India, Availability

Vivo V50 Elite Edition की भारत में कीमत 41,999 रुपये है। फोन सिंगल 12GB + 512GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे Rose Red कलर दिया है। फोन को Amazon, Flipkart के अलावा चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। बॉक्स में मिलने वाले Vivo TWS 3e ईयरबड्स डार्क इंडिगो शेड में आते हैं। 
Advertisement
 

Vivo V50 Elite Edition Discount Offers

Vivo V50 Elite Edition फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका भी कंपनी दे रही है। बैंक ऑफर के तहत कस्टमर अगर HDFC, SBI और Axis Bank कार्ड के माध्यम से फोन खरीदता है तो 3000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। या फिर 3 हजार रुपये एक्सचेंज ऑफर भी लिया जा सकता है। कंपनी ने 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI के साथ भी फोन खरीदने का ऑप्शन दिया है। 
 

Vivo V50 Elite Edition Features, Specifications

Vivo V50 Elite Edition में 6.77 इंच का फुलएचडी प्लस क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 4500 निट्स की पीक लोकल ब्राइटनेस मिलती है। फोन Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है जिसके साथ 12GB की LPDDR4X RAM और 512GB की UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। फोन Android 15 आधारित FuntouchOS 15 पर रन करता है। कंपनी ने इसके साथ तीन साल तक के लिए OS अपडेट, और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। 

V50 Elite Edition में धांसू कैमरा कंपनी ने लगाया है। इसमें रियर साइड में दो कैमरा मिलते हैं। मेन कैमरा 50MP का है जिसमें OIS सपोर्ट भी दिया गया है। साथ में 50MP का ही अल्ट्रावाइड शूटर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

Vivo V50 Elite Edition की बैटरी 6,000mAh की है जिसके साथ में 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, OTG और USB 3.2 Type-C कनेक्टिविटी दी गई है। फोन डस्ट और वाटर रसिस्टेंट है जिसके लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है। डिवाइस के डाइमेंशन 163.29x76.72x7.57mm और वजन 199g है। 
 

Vivo TWS 3e earbuds specifications

Vivo TWS 3e ईयरबड्स को कंपनी इसके साथ फ्री दे रही है। इनमें 11mm के ड्राइवर लगे हैं। ये 30dB तक एडेप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। इनमें 88ms लो गेमिंग लेटेंसी मोड दिया गया है। ये 42 घंटे तक चल सकते हैं। इनमें IP54 रेटिंग भी दी गई है जिससे ये धूल और पानी के छींटों में आसानी से खराब नहीं होते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and stylish IP69-rated design
  • Smooth software experience
  • Bright quad-curved AMOLED display
  • Good battery life
  • Fast charging
  • Bad
  • Not ideal for serious gaming
  • Camera performance is a mixed bag
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Black

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  2. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  7. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.