64MP कैमरा, 4500mAh बैटरी से लैस Vivo V25 5G लॉन्च, Samsung फोन को मिलेगी टक्कर

Vivo V25 5G के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की भारत में कीमत 27,999 रुपये और 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वर्जन की कीमत 31,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 सितंबर 2022 21:37 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V25 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • Vivo V25 5G फनटच OS 12 पर बेस्ड एंड्राइड 12 पर काम करता है।
  • Vivo V25 5G के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की भारत में कीमत 27,999 रुपये है।

Photo Credit: Vivo

Vivo V25 5G को भारत में में लॉन्च कर दिया गया है। यह Vivo V25 सीरीज में नई एंट्री है। स्मार्टफोन में 64MP OIS नाईट कैमरा, कलर चेंजिंग बैक पैनल, और 50MP ऑय ऑटो फोकस सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 6.44-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाईमेंसिटी 900 SoC के साथ 12GB तक की रैम, 4,500mAh बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 
 

Vivo V25 5G भारत में कीमत और उपलब्धता: 


Vivo V25 5G के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की भारत में कीमत 27,999 रुपये और 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वर्जन की कीमत 31,999 रुपये है। स्मार्टफोन खरीद के लिए 20 सितम्बर से फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर पर उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन को एलिगेंट ब्लैक और सर्फिंग ब्लू कलर ऑप्शंस में लाया गया है। 

यह प्री-बुकिंग के लिए फ्लिपकार्ट और वीवो ई-स्टोर पर आज से 3PM बजे से उपलब्ध होगा। उपभोक्ता इस पर Rs 2500 (HDFC, ICICI, और SBI बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स ट्रांजैक्शंस) का इंस्टेंट कैशबैक और 2000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकते हैं। 
Advertisement
 

Vivo V25 5G स्पेसिफिकेशन्स:


ड्यूल नैनो सिम वाला Vivo V25 5G फनटच OS 12 पर बेस्ड एंड्राइड 12 पर काम करता है। इसमें 6.44-इंच की फुल HD+ 1080x2404 पिक्सल रेजोल्यूशन AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें मीडियाटेक डाईमेंसिटी  900 SoC के साथ 12GB तक रैम दी गई है। स्मार्टफोन में रैम एक्सटेंशन का फीचर भी मौजूद है। RAM 3.0 फीचर के जरिए इसमें 8GB तक रैम को बढ़ाया जा सकता है। Vivo V25 5G में गेम बूस्ट मोड, लिक्विड कूलिंग सिस्टम और 4D गेम वाइब्रेशन फीचर मौजूद हैं। 

फोटोज और वीडियोज के लिए Vivo V25 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64MP f/1.79 अपर्चर, 8MP वाइड एंगल लेंस के साथ f/2.2 अपर्चर और 2MP मैक्रो लेंस के साथ f/2.4 अपर्चर दिया गया है। इसके फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा के साथ आई ऑटो फोकस और f/2.0 अपर्चर लेंस दिया गया है। Vivo V25 5G में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4,500mAh बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अन्य फीचर्स में  कलर बदलने वाला बैक पैनल है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2404 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.