Vivo ला रही 8GB रैम, Android 14 के साथ नया स्मार्टफोन! Geekbench पर स्पॉट!

Vivo के हालिया लॉन्च की बात करें तो कंपनी ने Vivo Y100 5G को लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 जनवरी 2024 13:31 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 8 जीबी रैम दी गई है।
  • फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 3164 पॉइंट्स स्कोर किए हैं।
  • यह Vivo स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ओएस आउट ऑफ द बॉक्स कैरी करेगा।

Vivo ने हाल ही में Vivo Y100 5G को लॉन्च किया है।

Vivo का एक और स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। इसे बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench पर देखा गया है। कंपनी का यह स्मार्टफोन मॉडल नम्बर V2343 के साथ नजर आया है। फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट देखने को मिलेगा। जिसके साथ में 8GB रैम की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। यहां पर फोन के बेंचमार्क स्कोर्स भी सामने आए हैं जिससे इसकी परफॉर्मेंस का अंदाजा भी लग जाता है। आइए जानते हैं कैसा होगा वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन। 

Vivo V2343 चाइनीज स्मार्टफोन मेकर की ओर से अगला स्मार्टफोन होगा जो बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench पर स्पॉट (via) किया गया है। हालांकि इसके नाम के बारे में अभी तक कोई संकेत नहीं मिल पाया है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट है। प्रोसेसर की बेस क्लॉक स्पीड 1.96GHz है। फोन में 8 जीबी रैम दी गई है। कंपनी इसके अन्य रैम वेरिएंट्स भी पेश कर सकती है, जो कि लॉन्च के समय ही पता लग पाएगा। 
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Vivo स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ओएस आउट ऑफ द बॉक्स कैरी करेगा। इसके बेंचमार्क स्कोर्स देखें तो फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 3164 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। जबकि मल्टीकोर टेस्ट में डिवाइस को 7005 पॉइंट्स मिले हैं। स्कोर्स काफी अच्छे बताए जा रहे हैं जिससे कि यह एक मल्टीटास्क डिवाइस कहा जा सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग में इसके अलावा अन्य जानकारी का पता नहीं लग रहा है। कंपनी की ओर से अभी इसके बारे में कोई संकेत भी नजर नहीं आ रहा है। 

Vivo के हालिया लॉन्च की बात करें तो कंपनी ने Vivo Y100 5G को लॉन्च किया है। इसमें 6.6 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो कि 120Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले में 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। रियर में डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और फ्लिकर सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बैटरी कैपिसिटी 5,000mAh की है जिसके साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-megapixel-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-megapixel-मेगापिक्सल + 8-megapixel + Flicker sensor

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000mAh एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.