8GB रैम और Android 12 के साथ Vivo V23 Pro स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट!

Vivo V23 Pro स्मार्टफोन गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के जरिए Vivo स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी प्राप्त हुई है। वीवो वी23 प्रो स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर के साथ लिस्ट है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिल सकती है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2021 14:54 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V23 Pro में मिल सकते हैं कई रैम व स्टोरेज विकल्प
  • वीवो वी23 प्रो में मिल सकता है 8 जीबी रैम
  • वीवो वी23 प्रो भारत में 4 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है
Vivo V23 Pro स्मार्टफोन गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के जरिए Vivo स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी प्राप्त हुई है। वीवो वी23 प्रो स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर के साथ लिस्ट है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिल सकती है। साथ ही फोन एंड्रॉयड 12 पर काम करेगा। फोन में कई रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिल सकती है। पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वीवो वी23 प्रो स्मार्टफोन भारत में जनवरी 2022 के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा।

Vivo स्मार्टफोन हाल ही में गीकबेंच साइट पर लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग में फोन Vivo V2132 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Vivo V23 Pro स्मार्टफोन हो सकता है। फोन का सिंगल-कोर स्कोर 593 से 679 प्वाइंट्स है, जबकि मल्टी-कोर स्कोर 2,655 से 2,829 प्वाइंट्स है। इन सभी लिस्टिंग में वीवो वी23 प्रो स्मार्टफोन के लिए एक जैसे स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। यह फोन ऑक्टा-कोर 2.0GHz ARM MT6893Z/CZA प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर का कोडनेम है।

वीवो वाई23 प्रो फोन की गीकबेंच लिस्टिंग्स में फोन 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 12 के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग को सबसे पहले Nashville Chatter द्वारा स्पॉट किया गया था। अटकलें लगाई जा रही है कि वीवो स्मार्टफोन में कई रैम + स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन लॉन्च के वक्त प्राप्त होंगे।

वीवो वी23 प्रो स्मार्टफोन भारत में 4 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि आगामी स्मार्टफोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस होगा।
Advertisement

वीवो वी23 सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें Vivo V23, Vivo V23 Pro और Vivo V23e स्मार्टफोन्स शामिल हो सकते हैं। वीवो वी23 फोन वीवो वी23 प्रो फोन के बाद लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, पुरानी रिपोर्ट में बताया गया था कि वीवो वी23 और वीवो वी23 प्रो फोन दिसंबर महीने में लॉन्च किए जा सकते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V23 Pro, Vivo V23 Pro Specifications, Android 12
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.