Vivo V20 SE ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, जानें सभी स्पेसिफिकेशन

Vivo V20 SE के 8 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत MYR 1,199 (लगभग 21,300 रुपये) है। Vivo V20 SE फोन ग्रेविटी ब्लैक और ऑक्सीज़न ब्लू कलर ऑफ्शन में पेश किया गया, तो फिलहाल मलेशियन मार्केट में सीमित है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 सितंबर 2020 11:04 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V20 SE का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है
  • फोन का सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस है वीवो वी20 एसई फोन

Vivo V20 SE की बैटरी 4,100 एमएएच की है

Vivo V20 SE स्मार्टफोन को कंपनी के V20 सीरीज़ के लेटेस्ट मॉडल के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, इस सीरीज़ में Vivo V20 और V20 Pro स्मार्टफोन भी शामिल हैं जिन्हें इस हफ्ते की शुरुआत में ही लॉन्च किया गया था। नया Vivo स्मार्टफोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इस वीवो फोन में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो वीवो वी20 एसई फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है, इसके साथ ही फोन में 7.83mm बिल्ट मौजूद है जिसमें बैक पर 3D डिज़ाइन मौजूद है। वीवो वी20 एसई फोन के रियर पैनल पर ग्रेडिएंट फिनिश दिया गया है, जो कि दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।
 

Vivo V20 SE price, availability

वीवो वी20 एसई के 8 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत MYR 1,199 (लगभग 21,300 रुपये) है। Vivo V20 SE फोन ग्रेविटी ब्लैक और ऑक्सीज़न ब्लू कलर ऑफ्शन में पेश किया गया, तो फिलहाल मलेशियन मार्केट में सीमित है। फोन की आधिकारिक लिस्टिंग Lazada मलेशिया साइट पर की गई है।
 

Vivo V20 SE specifications

डुलल-सिम (नैनो) वीवो वी20 एसई फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 11 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। वहीं, फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम के साथ लैस है। इसके अलावा, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ f/2.2 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और बोकेह इफेक्ट के लिए इसमें f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद है।

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग की बात करें, तो इस फोन के फ्रंट पैनल पर f/2.0 लेंस के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। इसके अलावा, फोन में पोर्ट्रेट मोड, सुपर नाइट सेल्फी, सेल्फी फिल लाइट, और फ्रंट फेसिंग कैमरा के लिए वीडियो फेस ब्यूटी दिया गया है। दूसरी ओर रियर कैमरा में सुपर नाइट मोड, लाइव फोटो, एआर स्टिकर और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मौजूद है।
Advertisement

Vivo ने वीवो वी20 एसई में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। वहीं, इसमें मौजूद सेंसर की बात करें, तो इस फोन में आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रोक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। इसके अलावा, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फोन की बैटरी 4,100 एमएएच की है, जिसमें 33 वॉट फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। 161.00x74.08x7.83mm के इस फोन का भार 171 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Bundled fast charger
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Weak processor for the price
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.