Vivo V20 Pro को भारत में लॉन्च किए जाने से पहले प्री-ऑर्डर ऑफर्स लीक

Vivo V20 Pro को सितंबर महीने में थाइलैंड में लॉन्च किया गया था। इसे जल्द ही भारत में लाए जाने की संभावना है। याद रहे कि इस सीरीज़ के बेस मॉडल को Vivo V20 को बीत महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
अपडेटेड: 23 नवंबर 2020 14:02 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी0 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 11 पर चलता है
  • Vivo V20 Pro तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है
  • Vivo ने वीवो वी20 प्रो में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी है
Vivo V20 Pro को अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। लेकिन इसके प्री-ऑर्डर ऑफर्स और डिस्काउंट्स का खुलासा पहले ही हो गया है। वैसे, वीवो वी20 प्रो को महीने के अंत तक लॉन्च किए जाने की संभावना है। एक टिप्सटर ने लॉन्च से पहले इस फोन के प्री-ऑर्डर का पूरा ब्योरा दिया है। एक पोस्टर सार्वजनिक किया गया है जिसमें भारत में वीवो वी20 प्रो के प्री-ऑर्डर ऑफर्स के बारे में बताया गया है। पोस्टर के मुताबिक, वीवो वी20 प्रो खऱीदने वाले ग्राहकों को Reliance Jio की ओर से 10,000 रुपये तक का फायदा और कई बैंक के साथ 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।

XDA Developers के तुषार मेहता ने Vivo V20 Pro के प्री-ऑर्डर ऑफर्स वाला एक पोस्टर ट्वीट किया है। इसमें आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत कैशबैक का ज़िक्र है। इसके अलावा कुछ ईएमआई ऑफर्स के बारे में भी बताया गया है। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को वीवो अपग्रेड रीवार्ड्स और वी-शिल्ड कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा रिलायंस जियो यूज़र्स को 10,000 रुपये तक का फायदा मिलेगा।

Vivo V20 Pro को सितंबर महीने में थाइलैंड में लॉन्च किया गया था। इसे जल्द ही भारत में लाए जाने की संभावना है। याद रहे कि इस सीरीज़ के बेस मॉडल को Vivo V20 को बीत महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था। लेकिन उस वक्त प्रो मॉडल से पर्दा नहीं उठाया गया था। भारत में वीवो वी20 की कीमत 24,990 रुपये है और वीवो वी20 प्रो का दाम इससे ज़्यादा होने की उम्मीद है।
 

Vivo V20 Pro specifications

वीवो वी20 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 11 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और एचडीआर 10 सपोर्ट के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। Vivo V20 Pro तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। फ्रंट पैनल पर डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप भी है। यहां पर 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Vivo V20 Pro का सेल्फी कैमरा डुअल व्यू वीडियो, स्लो मो सेल्फी वीडियो, स्टेडीफेस सेल्फी वीडियो और मल्टी स्टाइल पोर्ट्रेट जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। दूसरी तरफ, रियर कैमरा सेटअप में सुपर नाइट मोड, ट्राइपॉड नाइट मोड, मोशन ऑटोफोकस, आईफेसबॉडी ऑटोफोकस, ऑब्जेक्ट ऑटोफोकस और डबल एक्सपोज़र के लिए सपोर्ट है।

Vivo ने वीवो वी20 प्रो में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim, attractive design
  • Powerful SoC, 5G capable
  • Good battery life
  • Bright and vivid display
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Low-light video could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.