Vivo V20 Pro की कीमत लीक, कल होना है लॉन्च

Reliance Digital, Poorvika Mobile और Sangeetha Mobiles सहित कुछ अन्य रिटेलर्स की वेबसाइट पर आगामी Vivo V20 Pro की कीमत देखी गई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2020 17:22 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V20 Pro को पिछले महीने थाइलैंड में लॉन्च किया गया था
  • भारत में 2 दिसंबर यानी कल लॉन्च होगा नया वीवो फोन
  • भारतीय रिटेलर्स की वेबसाइट पर 29,990 रुपये में लिस्टेड है वीवो वी20 प्रो

Vivo V20 Pro को भारत में 2 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा

Vivo V20 Pro की भारत में कीमत का खुलासा देश के बड़े रिटेलर्स द्वारा किया गया है। बुधवार, दिसंबर 2 को लॉन्च होने से एक दिन पहले ही नए वीवो स्मार्टफोन की कीमत लीक हुई है। वीवो वी 20 प्रो को शुरू में सितंबर में थाईलैंड में लॉन्च किया गया था और अब यह अपने कदम भारत में रखने वाला है। स्मार्टफोन डुअल सेल्फी कैमरों के साथ-साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। Vivo V20 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5G कनेक्टिविटी भी शामिल है।
 

Vivo V20 Pro price in India (expected)

MySmartPrice द्वारा Reliance Digital, Poorvika Mobile और Sangeetha Mobiles सहित कुछ अन्य रिटेलर्स की वेबसाइट पर आगामी Vivo V20 Pro की कीमत देखी गई है। स्मार्टफोन इन रिटेलर्स की वेबसाइट्स पर 29,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह कीमत फोन के एकमात्र 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। ग्राहक इन ऑनलाइन लिस्टिंग के जरिए फोन को 2,000 रुपये में प्री-बुक भी कर सकते हैं।

हालांकि वीवो ने अभी तक आधिकारिक तौर पर वीवो वी20 प्रो की कीमत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लिस्टेड कीमत काफी हद तक वैध लगती है।
 
 

Vivo V20 Pro specifications

वीवो वी20 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित Funtouch OS 11 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और एचडीआर 10 सपोर्ट के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। Vivo V20 Pro तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। फ्रंट पैनल पर डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप भी है। यहां पर 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Vivo V20 Pro का सेल्फी कैमरा डुअल व्यू वीडियो, स्लो मो सेल्फी वीडियो, स्टेडीफेस सेल्फी वीडियो और मल्टी स्टाइल पोर्ट्रेट जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। दूसरी तरफ, रियर कैमरा सेटअप में सुपर नाइट मोड, ट्राइपॉड नाइट मोड, मोशन ऑटोफोकस, आईफेसबॉडी ऑटोफोकस, ऑब्जेक्ट ऑटोफोकस और डबल एक्सपोज़र के लिए सपोर्ट है।

Vivo ने वीवो वी20 प्रो में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim, attractive design
  • Powerful SoC, 5G capable
  • Good battery life
  • Bright and vivid display
  • Good selfie camera
  • Bad
  • Low-light video could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

44-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.