Vivo V17 की कथित तस्वीरें लीक, चार रियर कैमरों की मिली झलक

Vivo V17 की वास्तविक तस्वीरों को Hi-Tech.Mail द्वारा साझा किया गया है। इसमें फोन रियर पैनल पर ग्रेडिएंट व ग्लॉसी फिनिश के साथ नज़र आ रहा है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 7 नवंबर 2019 19:01 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V17 को रूस में इस महीने ही लॉन्च किया जाएगा
  • वाटरड्रॉप नॉच और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा वीवो वी17
  • वीवो एस5 से मेल खाता है Vivo V17 का डिज़ाइन
ऐसा लगता है कि Vivo अपनी वी सीरीज़ में नया स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रही है। जानकारी मिली है कि Vivo V17 को मार्केट में लाया जा सकता है। वीवो वी17 की कथित वास्तविक तस्वीरें सामने आई हैं। यह वीवो वी17 प्रो का कमज़ोर वर्ज़न लगता है। लीक हुई तस्वीरों से हमें वीवो वी17 के फ्रंट और बैक पैनल की झलक मिलती है। पिछले हिस्से पर डायमंड के पैटर्न में कैमरा मॉड्यूल है। यह ग्रेडिएंट फिनिश वाला बैकपैनल है। इसके अलावा वीवो वी17 के कुछ स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं।

Vivo V17 की वास्तविक तस्वीरों को Hi-Tech.Mail द्वारा साझा किया गया है। इसमें फोन रियर पैनल पर ग्रेडिएंट व ग्लॉसी फिनिश के साथ नज़र आ रहा है। चार रियर कैमरे हैं जिन्हें पिछले हिस्से पर डायमंड पैटर्न में जगह मिली है। एलईडी फ्लैश को ठीक नीचे जगह मिली है। वीवो वी17 दिखने में और डिज़ाइन के हिसाब से बहुत हद तक वीवो एस5 से मेल खाता है जिसे चीनी मार्केट में 14 नवंबर को पेश किया जाएगा। वीवो वी17 का एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। बाकी तीन कैमरे के रिजॉल्यूशन के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

फ्रंट पैनल पर वीवो वी17 का वाटरड्रॉप नॉच और निचले हिस्से पर चौड़ा चिन नज़र आ रहा है। फिंगरप्रिंट सेंसर का ना होना इशारा है कि यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करेगा। फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होने का दावा किया गया है। इसके अलावा यह 4,500 एमएएच की बैटरी से लैस होगा। लेकिन फास्ट चार्जिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

फिलहाल, वीवो के इस फोन में इस्तेमाल किए गए प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध है। फोन के पिछले हिस्से पर ‘Camera & Music' की ब्रांडिंग है। यह साफ इशारा है कि इस प्रोडक्ट के ज़रिए कंपनी उन ग्राहकों को लुभाएगी जो सक्षम कैमरे का साथ बेहतरीन ऑडियो आउटपुट चाहते हैं। जानकारी मिली है कि Vivo V17 को रूस में इस महीने ही लॉन्च किया जाएगा। कीमत और इस फोन को भारत लाए जाने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V17, Vivo V17 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.