Vivo V17 की सेल भारत में शुरू, जानें ऑफर्स

Vivo V17 Sale: वीवो वी17 की सेल भारत में शुरू हो गई है। Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की सेल ई-कॉमर्स साइट Amazon, Flipkart और Vivo ई-स्टोर समेत देशभर में प्रमुख ऑफलाइन रिटेलर पर होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2019 09:55 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V17 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
  • Vivo V17 Price in India है 22,990 रुपये
  • Amazon, Flipkart पर मिलेगा Vivo V17

Vivo V17 Sale: वीवो वी17 की सेल शुरू, अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर मिलेगा

Vivo V17 Sale: वीवो वी17 की सेल भारत में शुरू हो गई है। Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की सेल ई-कॉमर्स साइट Amazon, Flipkart और Vivo ई-स्टोर समेत देशभर में प्रमुख ऑफलाइन रिटेलर पर होगी। रूस में लॉन्च हुए मॉडल से अलग है Vivo V17 का भारतीय वेरिएंट। वीवो वी17 का भारतीय वेरिएंट होल-पंच डिस्प्ले और एल-आकार के क्वाड कैमरा सेटअप वाले मॉड्यूल से लैस है। अन्य फीचर्स की बात करें तो Vivo V17 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर और 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Vivo V17 price in India, सेल ऑफर्स

वीवो वी17 को भारत में 22,990 रुपये में बेचा जाएगा। फोन का सिर्फ एक वेरिएंट है जो 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन मिडनाइट ओसियन (ब्लैक) और ग्लेसियर आइस (व्हाइट) रंग में आता है। Vivo V17 की बिक्री अमेज़न, फ्लिपकार्ट, वीवो ई-स्टोर और देशभर के नामी ऑफलाइन रिटेल स्टोर में होगी।

यह भी पढ़ें- Vivo V17 First Impressions in Hindi

वीवो वी17 के साथ मिलने वाले सेल ऑफर्स की बात करें तो 31 दिसंबर तक HDFC Bank, ICICI bank समेत अन्य चुनिंदा बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। Jio की तरफ से 12,000 रुपये का अतिरिक्त डेटा बेनिफिट भी है।
Advertisement
 

Vivo V17 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) वीवो वी17 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.2 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) ई3 सुपर एमोलेड आईव्यू डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले पैनल कम ब्राइटनेस एंटी-फ्लिकर टेक्नोलॉजी से लैस है, ताकि डार्क में अतिरिक्त प्रोटेक्शन मिल सके। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

वीवो वी17 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। रियर कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके साथ बोकेह इफेक्ट के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी दिया गया है। Vivo के इस फोन में एफ/ 2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का भी सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

वीवो ने अपने वीवो वी17 फोन में कई कैमरा फीचर्स पहले से दिए हैं। यह सुपर नाइट मोड, अल्ट्रा स्टेबल वीडियो, पोर्ट्रेट बोकेह, पोर्ट्रेट लाइट इफेक्ट्स, एआर स्टीकर्स, पोज मास्टर, एआई मेकअप और एआई एचडीआर फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा फोन में सुपर नाइट सेल्फी, एआई एचडीआर और जेंडर डिटेक्शन जैसे सेल्फी फीचर्स भी हैं।

Vivo V17 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर्स के साथ आता है। इसकी बैटरी 4,500 एमएएच की है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid display
  • Good battery life
  • Decent low-light camera performance
  • Bad
  • Below average low-light video
  • Preinstalled bloatware, spammy notifications
  • High price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.