Vivo V15 Pro का टीज़र अब फ्लिपकार्ट पर ज़ारी

Amazon India पर करीब एक हफ्ते Vivo V15 Pro के लॉन्च का टीज़र ज़ारी होता रहा है। अब Flipkart पर इस फोन के लिए माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 फरवरी 2019 13:55 IST
ख़ास बातें
  • 32 मेगापिक्सल पॉप अप सेल्फी कैमरे के साथ आएगा Vivo V15 Pro
  • Vivo V15 Pro की कीमत Vivo Nex से कम होने की उम्मीद
  • वीवो वी15 प्रो में पिछले हिस्से पर होंगे तीन कैमरे
Amazon India पर करीब एक हफ्ते Vivo V15 Pro के लॉन्च का टीज़र ज़ारी होता रहा है। अब Flipkart पर इस फोन के लिए माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया गया है। अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध Vivo V15 Pro के टीज़र पेज से साफ है कि यह फोन 20 फरवरी को ही लॉन्च होगा। गौर करने वाली बात है कि इसी दिन Samsung Galaxy S10 सीरीज़ से पर्दा उठने वाला है। Vivo V15 Pro में एक पॉप-अप सेल्फी कैमरा, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

फ्लिपकार्ट पर Vivo V15 Pro के टीज़र पेज से साफ है कि यह फोन अमेज़न के साथ फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। दोनों ही वेबसाइट पर अभी 'Notify Me' बटन लाइव है। 20 फरवरी के लॉन्च तारीख के अलावा फ्लिपकार्ट के टीज़र पेज पर फोन अलग-अगल एंगल से दिखाया गया है। यह ग्रेडिएंट डिज़ाइन के साथ नज़र आ रहा है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा पॉप-अप सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे स्लॉट है।
Advertisement

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo V15 Pro में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड अल्ट्रा फुलव्यू डिस्प्ले पैनल और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा। इसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। स्मार्टफोन की बैटरी 3,700 एमएएच की होगी और यह "डुअल इंजन" फास्ट इंजन टेक्नोलॉजी से लैस होगी।

Vivo V15 Pro 32 मेगापिक्सल पॉप अप सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। याद रहे कि पॉप अप सेल्फी कैमरे की पहली झलक बीते साल Vivo Nex में ही मिली थी। इस स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल क्वाड पिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। यह फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का हिस्सा होगा। लीक हुए स्पेसिफिकेशन से पता चला है कि वीवो वी15 प्रो में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.