Vivo V11 Pro में होंगे दो रियर कैमरे, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फुलव्यू डिस्प्ले

Vivo ने फोन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए टीज़र जारी करने शुरू कर दिए हैं। ताज़ा टीज़र्स से पता चला है कि Vivo V11 Pro इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल कैमरा सेटअप और फुलव्यू डिस्प्ले के साथ आएगा।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 23 अगस्त 2018 13:38 IST
ख़ास बातें
  • 6 सितंबर को Vivo V11 Pro होगा भारत में लॉन्च
  • वीवो वी11 प्रो में डिस्प्ले नॉच पूरी तरह से गायब नहीं होगा
  • Vivo V11 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चल सकता है
Vivo अगले महीने भारत में अपने वीवो वी11 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इस बीच कंपनी ने इस हैंडसेट के टीज़र जारी कर दिए हैं। खबर है कि यह चीनी कंपनी अगले महीने दो नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी- Vivo V11 Pro और Vivo X23। याद रहे कि Vivo X23 को हाल ही में चीन में उतारा गया था और कंपनी ने 6 सितंबर को Vivo V11 Pro को भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी है। Vivo ने इससे पहले लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजे थे। अब कंपनी ने फोन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए टीज़र जारी करने शुरू कर दिए हैं। ताज़ा टीज़र्स से पता चला है कि Vivo V11 Pro इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल कैमरा सेटअप और फुलव्यू डिस्प्ले के साथ आएगा।

ट्विटर पर जारी किए गए पोस्ट में वीवो ने खुलासा किया कि वीवो वी11 प्रो एआई डुअल रियर कैमरे के साथ आएगा। यानी इस फोन का कैमरा एआई पर आधारित फीचर से लैस होगा। एक अलग ट्वीट में वीवो ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की जानकारी दी। यह फीचर हम Vivo X21 में देख चुके हैं। तीसरे टीज़र में कंपनी ने V11 Pro में 'हेलो फुलव्यू डिस्प्ले' होने की बात की है।

तीसरी तस्वीर से यह पता चला कि वीवो वी11 प्रो में डिस्प्ले नॉच पूरी तरह से गायब नहीं होगा। इसमें बेहद ही छोटा नॉच होगा जिसमें फ्रंट सेंसर को जगह मिलेगी। कुछ-कुछ Oppo F9 Pro जैसा। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo V11 (प्रो वेरिएंट नहीं) में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच डिज़ाइन है। इस फीचर को Oppo F9 में सबसे पहले दिया गया था।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo V11 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चल सकता है। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा। इसमें 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन की बैटरी 3400 एमएएच की होगी जो फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।
Advertisement

Vivo V11 Pro में पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। यह 25 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। इसका डाइमेंशन 157.9x75x7.9 मिलीमीटर होगा और वज़न 156 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo, Vivo V11, Vivo V11 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  2. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  5. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  9. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  10. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.