वीवो ने बनाया ट्रांसपेरेंट स्मार्टफोन, टीज़र से मिली पहली झलक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 जून 2016 12:02 IST
पहले फीचर फोन और अब स्मार्टफोन ने बाजार पर कब्जा किया हुआ है। स्मार्टफोन में एक के बाद लगातार नए फीचर और टेक्नोलॉजी देखने को मिल रही है। अब लगता है स्मार्टफोन में एक नया बदलाव जल्द देखने को मिल सकता है। वीवो ने आधिकारिक तौर पर एक टीजर जारी किया है जिसमें नए स्मार्टफोन के ट्रांसपेरेंट होने का पता लग रहा है।

कंपनी द्वारा वीबो पर पोस्ट की गई टीजर तस्वीर में नए सेलेब्रिटी प्रवक्ता एक स्मार्टफोन को हाथ में लेकर तस्वीर खिंचाते हुए दिख रहे हैं। तस्वीर में फोन आर-पार दिख रहा है। माना जा रहा है कि वीवो का यह स्मार्टफोन वीवो एक्स-सीरीज का हिस्सा हो सकता है। टीजर में दिख रहे इस स्मार्टफोन को एक्स7 या एक्स7 प्लस नाम दिया जा सकता है।

वीवो स्मार्टफोन और ब्रांड का हाल ही में कैप्टन अमेरिका 3 फिल्म में काफी अच्छी तरह से प्रचार किया गया है। इस फोन में टोनी स्टार्क (आयरन मैन) को एक ट्रांसपेरेंट डिवाइस के साथ दिखाया गया है जिसका डिजाइन थोड़ा अलग है लेकिन इसमें एक स्मार्टफोन के सारे फंक्शन मौजूद हैं।

हालांकि, फिलहाल इस बारे में बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन हम आपको इस ट्रांसपेरेंट डिवाइस से जुड़ी हर जानकारी लगातार देते रहेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , vivo, vivo smartphone, transparent smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में तेजी से फैल रहा H1N1 वायरस, डॉक्टरों की सलाह-भीड़ में पहनें फेस मास्क, ऑनलाइन ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन
  2. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  5. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  9. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.