कथित अपकमिंग फोन को भारतीय सर्टिफिकेशन में देखा गया है। फोन इससे पहले आए Vivo T5x 5G का सक्सेसर होने वाला है।
अपकमिंग Vivo फोन इससे पहले आए Vivo T5x 5G का सक्सेसर होने वाला है।
Vivo T6x 5G को कंपनी जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश कर सकती है। कथित अपकमिंग फोन को भारतीय सर्टिफिकेशन में देखा गया है। फोन इससे पहले आए Vivo T5x 5G का सक्सेसर होने वाला है। अपकमिंग Vivo फोन काफी समय से चर्चा में है। Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन में भी यह देखा जा चुका है। फोन के कई स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं Vivo T6x 5G कौन से फीचर्स के साथ हो सकता है लॉन्च।
Vivo T6x 5G लॉन्च से पहले भारतीय सर्टिफिकेशन में नजर आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर Anvin ने खुलासा किया है कि यह BIS लिस्टिंग में देखा गया है। फोन का मॉडल नम्बर V2652 बताया गया है। फोन इससे पहले Bluetooth SIG पर भी देखा जा चुका है और मॉडल नम्बर समान नजर आया था। भारतीय सर्टिफिकेशन में नजर आना बताता है कि फोन के भारत में लॉन्च की तैयारी भी कंपनी कर रही है। Vivo T6x 5G के स्पेसिफिकेशंस भी पिछले मॉडल से अपग्रेडेड हो सकते हैं।
Vivo T6x 5G में 50MP डुअल कैमरा मिल सकता है। फोन में कंपनी AI कैमरा फीचर्स का सपोर्ट भी दे सकती है। इसमें बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी संभावित है। पुराने मॉडल के फीचर्स इसका अंदाजा दे सकते हैं। Vivo T5x 5G में 6.76 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो 4nm प्रोसेसर से लैस है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। फोन 7200mAh की बैटरी से लैस है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कैमरा देखें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी