Vivo T4x 5G लॉन्च होगा 6500mAh बैटरी के साथ! कीमत का भी खुलासा

कंपनी का कहना है कि प्राइस सेग्मेंट में फोन के अंदर सबसे बड़ी बैटरी होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 फरवरी 2025 18:17 IST
ख़ास बातें
  • फोन का सबसे बड़ा फीचर कंपनी ने बैटरी के रूप में टीज किया है।
  • कंपनी का कहना है कि इस सेग्मेंट में फोन के अंदर सबसे बड़ी बैटरी होगी।
  • संभावना है कि फोन 6500mAh बैटरी के साथ आ सकता है।

फोन इससे पहले आए Vivo T3x 5G (फोटो में) का सक्सेसर होगा

Vivo भारत में अपने कई स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इनमें सबसे नजदीक Vivo V50 है जो कुछ ही घंटों के बाद भारत में दस्तक देने वाला है। इसके साथ ही कंपनी T सीरीज का फोन भी लॉन्च करेगी। यह नया Vivo T4x 5G होगा जो कि इससे पहले आए Vivo T3x 5G का सक्सेसर होगा। फोन को वीवो ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर टीज करना शुरू कर दिया है। टीजर में कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन में सेग्मेंट की सबसे बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Vivo T4x 5G जल्द ही भारतीय मार्केट में दस्तक देने वाला है। फोन Flipkart पर टीज किया गया है। फोन का सबसे बड़ा फीचर कंपनी ने बैटरी के रूप में टीज किया है। कंपनी का कहना है कि इस सेग्मेंट में फोन के अंदर सबसे बड़ी बैटरी होगी। संभावना है कि फोन 6500mAh बैटरी के साथ आ सकता है। इसकी कीमत 15 हजार रुपये के अंदर होगी। फोन के लिए संकेत दिया गया है कि यह 20 फरवरी को लॉन्च होगा। यह फोन इससे पहले आए Vivo T3x 5G का सक्सेसर होगा और इस साल टी सीरीज में कंपनी का पहला फोन होगा जो भारत में दस्तक देगा। 

Vivo T3x 5G के स्पेसिफिकेशंस से अपकमिंग फोन के स्पेक्स का अंदाजा भी लगाया जा सकता है। Vivo T3x 5G में 6.72 इंच का FHD+ (2408×1080) LCD डिस्‍प्‍ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। फोन की पीक ब्राइटनैस 1000 निट्स है। T3x 5G में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर लगाया गया है। फोन में 4GB, 6GB और 8GB RAM के ऑप्‍शंस हैं। 

Vivo T3x में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन सेंसर 50MP का है। साथ में 2MP का डेप्‍थ सेंसर दिया गया है। लो-लाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए इसमें सुपर नाइट मोड दिया गया है। Vivo T3x 5G फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर Funtouch OS 14 की लेयर है। Vivo T3x 5G में 6000mAh की बैटरी है। फोन को चार्ज करने के लिए बॉक्‍स में 44W का चार्जर मिलता है। साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी इसमें है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2408x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.