Vivo T3 Pro, T3 Ultra हुए 2,000 रुपये सस्ते, कटौती के बाद ये हैं नई कीमतें

Vivo T3 Ultra के 8GB + 128GB वेरिएंट को 29,999 रुपये, 8GB + 256GB वेरिएंट को 31,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट को 33,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। लॉन्च के समय इन वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 31,999 रुपये, 33,999 रुपये और 35,999 रुपये थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जनवरी 2025 19:42 IST
ख़ास बातें
  • T3 Pro और T3 Ultra स्मार्टफोन की कीमतों में 2,000 रुपये की कटौती की गई
  • दोनों डिवाइस नई कीमतों के साथ Vivo इंडिया ई-स्टोर और Flipkart पर उपलब्ध
  • साथ ही इन्हें ऑफलाइन पार्टनर रिटेल स्टोर्स के जरिए भी खरीदा जा सकता है

Vivo T3 Ultra (ऊपर तस्वीर में)

Vivo T3 Pro और Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन की कीमतों में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। कंपनी कुछ ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स के जरिए इन दोनों स्मार्टफोन को सस्ती कीमतों में खरीदने का मौका दे रही है। दोनों स्मार्टफोन को लॉन्च हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है। T3 Pro को Vivo ने पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था और T3 Ultra स्मार्टफोन पिछले साल सितंबर में पेश किया गया था। Vivo T3 Ultra और T3 Pro दोनों में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट करता है। दोनों फोन 5500mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। इनमें स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं और दोनों OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा सेंसर से लैस हैं।
 

Vivo T3 Pro, T3 Ultra price cut

Vivo T3 Ultra के 8GB + 128GB वेरिएंट को 29,999 रुपये, 8GB + 256GB वेरिएंट को 31,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट को 33,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। लॉन्च के समय इन वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 31,999 रुपये, 33,999 रुपये और 35,999 रुपये थी। इसे लूनर ग्रे और फ्रॉस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया था।
Advertisement

वहीं, Vivo T3 Pro अब 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये की नई कीमत पर उपलब्ध है। लॉन्च के समय इन मॉडलों की कीमत क्रमशः 24,999 रुपये और 26,999 रुपये थी। यह फ्लेमबॉयंट ऑरेंज और एमरल्ड ग्रीन्स शेड्स में आता है।

Vivo का कहना है कि दोनों डिवाइस नई कीमतों के साथ Vivo इंडिया ई-स्टोर और Flipkart जैसे ऑनलाइन चैनल्स और साथ ही ऑफलाइन पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।
Advertisement
 

Vivo T3 Ultra specifications

Vivo T3 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 4500nits तक की पीक ब्राइटनेस देता है। इसमें Dimensity 9200+ प्रोसेसर दिया गया है, जो LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जुड़ा है। Vivo T3 Ultra में Sony IMX921 सेंसर और ZEISS ऑप्टिक्स के साथ OIS-असिस्टेड 50-मेगापिक्सल मेन कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इसमें स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं। 5500mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस IP68 रेटेड बिल्ड के साथ आता है। इसकी मोटाई 7.58mm और वजन 192 ग्राम है।
 

Vivo T3 Pro specifications

Vivo T3 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ 6.77-इंच फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 4500nits तक की पीक ब्राइटनेस देता है। इसमें Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जुड़ा है। Vivo डिवाइस में Sony IMX882 सेंसर के साथ OIS-असिस्टेड 50-मेगापिक्सल मेन कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं। 5500mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस IP64 रेटेड बिल्ड के साथ आता है। इसकी मोटाई 7.49mm और वजन वेरिएंट के हिसाब से 180 से 190 ग्राम के बीच है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and premium design
  • Vivid display
  • Good battery life
  • IP68 Rating
  • Good performance
  • Bad
  • Bloatware
  • Overheats during intensive use
  • Inconsistent wide-angle sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.