9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील

अगर आप फोन को चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो 1500 रुपये तक बचा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 अगस्त 2026 08:12 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T3 Ultra को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है।
  • Flipkart ने फोन को 21% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है।
  • MRP से सीधा 8000 रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है।

Vivo T3 Ultra को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है।

Photo Credit: Vivo

Vivo T3 Ultra फोन को कंपनी ने धांसू डिस्काउंट के साथ लिस्ट कर दिया है। स्मार्टफोन्स की बढ़ती कीमतों के बीच वीवो का यह स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट पर मिल रहा है। Vivo T3 Ultra को MRP से काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन पर डिस्काउंट के साथ कैशबैक ऑफर भी है। फोन का 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब एमआरपी से काफी सस्ते में लिस्ट किया गया है। Vivo T3 Ultra बेस्ट ऑफर के पूरे डिटेल्स हम आपको यहां बता रहे हैं। 

Vivo T3 Ultra Sale Discount Offer

Vivo T3 Ultra को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर MRP 37,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को 21% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 29,999 रुपये रह जाती है। यानी MRP से सीधा 8000 रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता। 

Vivo T3 Ultra Sale Bank Offer

Vivo T3 Ultra पर बैंक ऑफर भी दिया गया है। अगर आप फोन को चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो 1500 रुपये तक बचा सकते हैं। जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 28,499 रुपये रह जाती है। यानी फोन को कुल मिलाकर एमआरपी से 9000 रुपये से भी ज्यादा तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

Vivo T3 Ultra Specifications

Vivo T3 Ultra में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, और 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट शामिल है। स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Mediatek Dimensity 9200+ 4nm प्रोसेसर दिया गया है। इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

Advertisement

कैमरा की बात करें तो रियर में साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 164.1 मिमी, चौड़ाई 74.93 मिमी, मोटाई 7.58 मिमी और वजन 192 ग्राम है। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।  स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and premium design
  • Vivid display
  • Good battery life
  • IP68 Rating
  • Good performance
  • Bad
  • Bloatware
  • Overheats during intensive use
  • Inconsistent wide-angle sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2800x1260 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.