Vivo T2 Pro 5G Launched In India: 64MP कैमरा, 8GB रैम, 4600mAh बैटरी के साथ आया वीवो का धांसू फोन,जानें कीमत

Vivo T2 Pro 5G Launched In India: वीवो ने बताया है कि T2 Pro 5G की सेल 29 सितंबर 2023 से Flipkart और कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर शुरू होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 सितंबर 2023 15:47 IST
ख़ास बातें
  • वीवो का नया स्‍मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्‍च
  • Vivo T2 Pro 5G को मिड प्रीमियम रेंज में लाया गया
  • इसमें 64 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है

Vivo T2 Pro 5G को डिजाइन से बेहतर दिखाने की कोशिश की गई है। इसका लुक काफी प्रीमियम नजर आता है।

Photo Credit: Vivo

Vivo T2 Pro 5G Price In India Rs 23999 Launched: Vivo T2 Pro 5G (वीवो टी2 प्रो 5जी) भारत में लॉन्‍च हो गया है। यह कंपनी का T सीरीज का स्‍मार्टफोन (Vivo T2 Pro 5G Launched In India) है, जिसे मिड प्रीमियम रेंज में लाया गया है। Vivo (वीवो)  फोन (Vivo T2 Pro 5G Features, Specifications) में 6.78 इंच का कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले, मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्‍टोरेज जैसी खूबियां हैं। फोन (Vivo T2 Pro 5G Sale Date) में 64 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 16 मेगापि‍क्‍सल का सेल्‍फी कैमरा (Vivo T2 Pro 5G Camera Details) है। इस डिवाइस के जरिए वीवो ने युवाओं को लुभाने की कोशिश की है। मार्केट में इस फोन की टक्कर (Vivo T2 Pro 5G Compare) Oneplus, Realme, Samsung, Vivo, Xiaomi जैसे प्लेयर्स से होगी।    

Vivo T2 Pro 5G Price in India, Sale Date

Vivo T2 Pro 5G को दो रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। इसके 8GB + 128GB मॉडल की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है। 8GB + 256GB वेरिएंट के दाम 24,999 रुपये है। वीवो ने बताया है कि T2 Pro 5G की सेल 29 सितंबर 2023 से Flipkart और कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर शुरू होगी। कंपनी डिस्‍काउंट और ऑफर्स भी पेश कर रही है।
 

Vivo T2 Pro 5G Specifications, Features 

Vivo T2 Pro 5G को डिजाइन से बेहतर दिखाने की कोशिश की गई है। इसका लुक काफी प्रीमियम नजर आता है। फोन में 6.78 इंच का कर्व्‍ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें फुल HD+ रेजॉलूशन मिलता है। डिस्‍प्‍ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट जैसी खूबियां भी हैं। डिस्‍प्‍ले की पीक ब्राइटनैस 1300 निट्स तक है। 
Advertisement

Vivo T2 Pro 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7200 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 8GB LPDDR4X रैम का सपोर्ट है और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। 

Vivo T2 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 64 मेगापिक्सल का मेन प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस है। सेल्‍फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वीवो के नए फोन में 
Advertisement
4600mAh का बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

बाकी खूबियों की बात करें, तो Vivo T2 Pro 5G में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, वाईफाई 6 जैसे फीचर दिए गए हैं। यह फोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है, जिसपर फनटचओएस 13 की लेयर है। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.