सिर्फ 18.5 मिनट में हाफ चार्ज होने वाला Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 44W लॉन्च, 64MP कैमरा और कीमत मात्र 14999 रुपये

Vivo T1 Pro 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है, वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Turbo Black और Turbo Cyan में उपलब्ध है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 4 मई 2022 14:26 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T1 Pro 5G में 6.44 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo T1 44W में 6.44 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo T1 44W के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।

Vivo T1 Pro 5G में 6.44 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने बुधवार को भारतीय बाजार में Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 44W को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स पर Vivo T1 Pro 5G दिखाए हैं। यह स्मार्टफोन Snapdragon 778G SoC प्रोसेसर, 66W टर्बो फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी, 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और 64 मेगापिक्सल रियर कैमरा से लैस है। वहीं Vivo T1 44W में 44W फास्ट चार्जिंग के साथ, Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर दिया गया है। आपको बता दें कि दोनों ही स्मार्टफोन iQoo Z6 Pro 5G और iQoo Z6 4G के रिब्रांडेड वर्जन हैं, जिन्हें बीते माह लॉन्च किया गया है।
 

Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 44W की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Vivo T1 Pro 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है, वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Turbo Black और Turbo Cyan कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

कीमत की बात की जाए तो Vivo T1 44W के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है, वहीं 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है।  कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Ice Dawn, Midnight Galaxy और Starry Sky कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

उपलब्धता की बात करें तो Vivo T1 Pro 5G की प्री-बुकिंग 5 मई से शुरू होगी और यह बिक्री 7 मई को शुरू होगी। वहीं Vivo T1 44W की बिक्री 8 मई से शुरू होगी। दोनों स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और Vivo eStore पर उपलब्ध होंगे। आपको बात दें कि ग्राहक बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल करते 31 मई तक Vivo T1 Pro 5G पर 2,500 रुपये और Vivo T1 44W पर 1,500 रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं।
 

Vivo T1 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन


Advertisement
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo T1 Pro 5G में 6.44 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,404 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 778G SoC प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में f/1.79 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करती है जो कि 18.2 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड Funtouch OS 12 पर काम करता है।
 

Vivo T1 44W के स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo T1 44W में 6.44 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2404 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड Funtouch OS 12 पर काम करता है।
Advertisement


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2404 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo T1 Pro 5G, Vivo T1 44W, Vivo Smartphones
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G37 vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  4. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
  5. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  6. Computex 2026: Samsung ने पेश किया दुनिया का पहला 4K 360Hz QD-OLED मॉनिटर, नई गेमिंग टेक्नोलॉजी भी दिखाई
  7. Acer Iconia Duo S12, Iconia Duo D12 टैबलेट पेश, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  8. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. EPFO पोर्टल पर अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट
  10. ChatGPT से हिंदी में बेहतर जवाब चाहिए? इसे अपने हिसाब से ऐसे करें पर्सनलाइज
  11. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  12. 2MP कैमरा, 32GB RAM के साथ Dell XPS 13 (2026) लैपटॉप लॉन्च, ये हैं खास फीचर्स
  13. Vivo के 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा 7 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  14. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  2. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  3. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  4. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  5. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Huawei Nova 16 Ultra हुआ 200MP कैमरा, Kirin 9010S चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Bitcoin पर ETF से करोड़ों डॉलर निकलने का प्रेशर, 73,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  8. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
  10. Acer Predator Helios 18 AI (2026) गेमिंग लैपटॉप 256GB RAM के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.