Vivo S5 लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं, टीज़र जारी

Vivo S5 Teaser: वीवो एस5 टीज़र को जारी कर दिया गया है, Vivo द्वारा जारी टीज़र से फोन के नाम का पता चल गया है। जानें वीवो के आगामी हैंडसेट के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2019 12:16 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S5 Teaser Video से सिर्फ नाम की हुई पुष्टि
  • Vivo S5 Launch Date से पर्दा उठना अभी बाकी
  • वीवो एस5, कंपनी की एस सीरीज का तीसरा फोन होगा

Vivo S5 Teaser: वीवो एस5 लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं, टीज़र जारी

Vivo S5: वीवो ने अपने आगामी वीवो एस5 स्मार्टफोन से संबंधित टीज़र जारी करने शुरू कर दिए हैं। Vivo द्वारा हाल ही में जारी किए गए टीज़र से फोन के नाम का पता चला है, यह Vivo S5 के जल्द लॉन्च होने का भी संकेत दे रहा है। वीवो एस5 से संबंधित कुछ लीक भी सामने आ चुके हैं और अब कंपनी ने अपने आगामी हैंडेसट के टीज़र को भी जारी कर दिया है। Vivo S5 कंपनी की मई में चीनी मार्केट में लॉन्च हुई वीवो एस सीरीज़ का हिस्सा होगा। सबसे पहले इस सीरीज़ के अंतर्गत Vivo S1 और Vivo S1 Pro को उतारा गया है।

Vivo ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर वीवो एस5 से संबंधित टीज़र को जारी किया है। कंपनी ने एक वीडियो के जरिए Vivo S5 के बारे में जानकारी दी है, वीडियो में फोन के नाम की भी पुष्टि हो गई है। वीडियो से फोन के बारे में ज्यादा तो कुछ पता नहीं चल पाया है लेकिन इस बात पर ज़ोर दिया गया है कि फोन को लुभावने डिज़ाइन के साथ उतारा जाएगा।

Vivo S5 Launch Date के बारे में भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन अब जब कंपनी द्वारा टीज़र जारी किया जा चुका है तो ऐसे में उम्मीद है कि फोन लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं है। याद करा दें कि कुछ दिनों पहले Vivo S5 के बारे में जानकारी सामने आई थी, इसे कथित तौर पर चीनी गायक सिया झूकुन ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान लीक कर दिया था। यह वीवो फोन डायमंड आकार वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ नज़र आ रहा है।

 प्रतीत होता है कि कैमरा मॉड्यूल में लेज़र ऑटोफोकस सेंसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश भी है। यह वीवो एस1 और वीवो एस1 प्रो से काफी अलग है, क्योंकि ये दोनों फोन वर्टिकल पोज़ीशन वाले कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। प्रतीत होता कि इस वीवो फोन का रियर पैनल ग्रेडिएंट फिनिश वाला है। ऐसी फिनिश हमें Vivo S1 और Vivo S1 Pro में देखने को मिल चुका है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo S5, Vivo, Vivo S5 Teaser, Vivo S5 Launch Date
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  3. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.