90W चार्जिंग, 50MP सेल्‍फी कैमरा के साथ लॉन्‍च होगा Vivo S20!

Vivo की नई स्‍मार्टफोन सीरीज Vivo S20 सीरीज को बहुत जल्‍द चीन में लॉन्‍च किया जा सकता है। इसमें जो मॉडल्‍स आएंगे, वो सर्टिफ‍िकेशन साइट्स में दिखाई देने लगे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 नवंबर 2024 14:22 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S20 सीरीज को जल्‍द लॉन्‍च करने की तैयारी
  • मिल सकता है 50MP का फ्रंट कैमरा
  • प्रो मॉडल में टेलिफोटो लेंस मिलने की उम्‍मीद

Vivo S20 में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है, जबकि S20 Pro मॉडल में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9300 चिपसेट दिया जा सकता है।

Vivo की नई स्‍मार्टफोन सीरीज Vivo S20 सीरीज को बहुत जल्‍द चीन में लॉन्‍च किया जा सकता है। इसमें जो मॉडल्‍स आएंगे, वो सर्टिफ‍िकेशन साइट्स में दिखाई देने लगे हैं। एक लीक में अपकमिंग वीवो फोन के प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस को लॉन्‍च टाइमलाइन के साथ बताया गया है। चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर टिप्‍सटर स्‍मार्ट पिकाचु (Smart Pikachu) ने कहा है कि Vivo S20 इस महीने के आखिर तक लॉन्‍च हो सकती है। इसका मुकाबला Oppo Reno 13 सीरीज से होने की उम्‍मीद है, जो इसी महीने आ रही है। 

स्‍पेसिफ‍िकेशंस की बात करें तो Vivo S20 में स्लिम डिजाइन के साथ 6500mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन में 1.5K रेजॉलूशन के साथ ओलेड डिस्‍प्‍ले मिलेगा। इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलने की उम्‍मीद है। 

सीरीज में आने वाला दूसरा स्‍मार्टफोन Vivo S20 Pro होगा। अफवाहें हैं कि उसमें ट्रिपल रियर कैमरा सिस्‍टम के साथ कर्व्‍ड ऐज वाला डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा और कैमरों में टेलिफोटो लेंस में शामिल होगा, जिससे प्रो मॉडल जूम के साथ तस्‍वीरें ले पाएगा। 

अनुमान है कि Vivo S20 में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है, जबकि S20 Pro मॉडल में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9300 चिपसेट दिया जा सकता है। सर्टिफ‍िकेशन साइट TENAA और 3C पर मॉडल नंबर V2429A वाली एक वीवो डिवाइस स्‍पॉट हुई है। यह Vivo S20 स्‍मार्टफोन बताया जा रहा है। 
Advertisement

अगर ऐसा हुआ तो फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्‍प्‍ले होगा, जो 2800 x 1260 पिक्‍सल रेजॉलूशन के साथ आएगा। 16 जीबी तक रैम फोन में मिलेगी और स्‍टाेरेज 1 टीबी होगा। इसमें 6500mAh बैटरी 90 वॉट की चार्जिंग के साथ आ सकती है। 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा हो सकता है, जिसके साथ 8 मेगापिक्‍सल का एक और लेंस होगा। फ्रंट कैमरा 50 मेगापिक्‍सल होने की उम्‍मीद है। कई और सुविधाएं जैसे- इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, आईआर ब्‍लास्‍टर इसमें दिया जा सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  2. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  3. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  9. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.