Vivo S19 सीरीज होगी 30 मई को लॉन्च, यहां जानें क्या कुछ होगा खास

Vivo S19 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 मई 2024 11:01 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S19 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Vivo S19 Pro में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX921 सेंसर होगा।
  • Vivo S19 Pro में Dimensity 9200+ SoC मिलने की उम्मीद है।

Vivo S19 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Vivo

Vivo फिलहाल Vivo S19 सीरीज पर काम कर रही है। हाल ही में आगामी Vivo S19 सीरीज स्मार्टफोन को ऑफिशियल वीबो अकाउंट के जरिए टीज किया गया था। Vivo के प्रेसिडेंट जिया जिंगडोंग ने भी हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट में S19 Pro की कैमरा कैपेसिटी का खुलासा किया था। अब ब्रांड ने ऑफिशियल तौर पर चीन में इन नए डिवाइसेज की लॉन्च तारीख 30 मई तय की है। यहां हम आपको Vivo S19 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

अब तक रिपोर्ट्स में पता चला था कि Vivo S19 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल है। फोन में Dimensity 9200+ SoC मिलने की उम्मीद है। इसमें 16GB तक LPDDR5x रैम और इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX921 सेंसर, 50× डिजिटल जूम सपोर्ट के साथ 50MP सोनी टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलेगा। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 3C सर्टिफिकेशन ने 80W फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी का खुलासा किया है। बैटरी के साइज फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें 5,000mAh यूनिट होगी।

Vivo S19 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि इसमें 16GB RAM के साथ Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.