Vivo S17e हुआ लॉन्च, 12GB RAM, 64 मेगापिक्सल का है कैमरा, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo S17e के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2099 yuan (लगभग 24,805 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 मई 2023 11:20 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड Vivo ने Vivo S17e स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।
  • Vivo S17e के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • Vivo S17e में 6.78 इंच की FHD+ 120Hz 60° 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

Vivo S17e में 6.78 इंच की FHD+ 120Hz डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

चीनी स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड Vivo ने Vivo S17e स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह Vivo S17 सीरीज का पहला स्मार्टफोन है। कंपनी ने पहली बार S-सीरीज को पूरा लॉन्च करने के बजाय अकेले स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। यहां हम आपको Vivo S17e के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Vivo S17e की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Vivo S17e के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2099 yuan (लगभग 24,805 रुपये) है, वहीं 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2299 yuan (लगभग 27,169 रुपये) है और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2499 yuan (लगभग 29,532 रुपये) है। यह स्मार्टफोन ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और चीन में 20 मई से मिलेगा। यह स्मार्टफोन Quick Sand Gold, Sunny Blue और Midnight Black कलर ऑप्शन में आएगा।
 

Vivo S17e के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Vivo S17e में 6.78 इंच की FHD+ 120Hz 60° 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7200 SoC से लैस है। इस स्मार्टफोन में 4600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OriginOS 3 पर काम करता है। फोन में 12GB RAM और 128GB या 256GB स्टोरेज दी गई है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo S17e के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंड्री कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo S17e में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल सिम सपोर्ट, स्टीरियो स्पीकर और हाई-रेज ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Vivo S17e में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में वीवो के इस स्मार्टफोन की लंबाई 164.20, चौड़ाई 74.90, मोटाई 7.4mm और वजन 178 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.