Vivo S1 Pro लॉन्च हुआ भारत में, चार रियर कैमरे और 8 जीबी रैम से है लैस

Vivo S1 Pro को 19,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 जनवरी 2020 18:59 IST
ख़ास बातें
  • Vivo S1 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है
  • 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है वीवो एस1 प्रो में
  • वीवो एस1 प्रो में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है

Vivo S1 Pro को 19,990 रुपये में बेचा जाएगा

Vivo S1 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Vivo के नए फोन की अहम खासियत है डायमंड के आकार वाला रियर कैमरा सेटअप। वीवो एस1 प्रो कंपनी की एस-सीरीज का नया हैंडसेट है जिसे ऑफलाइन ग्राहकों के लिए लाया गया था। हालांकि, वीवो अपने इस स्मार्टफोन को ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन मार्केट में बेचेगी। वीवो एस1 प्रो वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। अन्य खासियतों की बात करें तो वीवो एस1 प्रो 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे, 18 वॉट डुअल इंजन और 8 जीबी रैम के साथ आता है।
 

Vivo S1 Pro price in India, sale date, launch offers

वीवो एस1 प्रो को 19,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन मिस्टिक ब्लैक, जैज़ ब्लू और ड्रीमी व्हाइट रंग में मिलेगा। पहली सेल 4 जनवरी से ऑफलाइन मार्केट, Vivo India ऑनलाइन स्टोर, अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

सेल ऑफर्स की बात करें तो Vivo S1 Pro खरीदने के लिए आईसीआईसीआई बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा एक बार के लिए मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी होगी। ये दोनों ऑफर्स ऑफलाइन खरीदारी के लिए है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक बार मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी 31 जनवरी तक के लिए है। 31 जनवरी तक के लिए जियो की ओर से 12,000 रुपये के ऑफर्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के साथ 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। 9 महीने के लिए बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प है।

याद रहे कि वीवो एस1 प्रो के ग्लोबल वेरिएंट को फिलिपिंस में लॉन्च किया गया था। इससे पहले वीवो एस1 प्रो चीनी मार्केट में आया था।
 

Vivo S1 Pro specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) वाला वीवो एस1 प्रो ग्लोबल वेरिएंट Android 9 Pie पर आधारित फनटच ओएस 9.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (2340×1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड फुलव्यू डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5.9 है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo S1 Pro में डायमंड आकार वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया गया है और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं, एक डेप्थ सेंसिंग और एक मैक्रो फोटोग्राफी के लिए। स्मार्टफोन में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। फ्रंट कैमरा एआई फेस ब्यूटी, एचडीआर, एआई पोर्ट्रेट लाइटनिंग और ग्रुप सेल्फी जैसे फीचर से लैस है।
Advertisement

Vivo S1 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 159.25x75.19x8.68 मिलीमीटर और वज़न 186.7 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish design
  • Good selfie camera
  • Vivid display
  • Solid battery life
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Underwhelming performance for the price
  • Rear cameras could be better
  • Funtouch OS feels bloated
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.38 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple से लेकर Samsung, Vivo और iQOO लॉन्च करेंगी फरवरी में अपने नए स्मार्टफोन, देखें
  2. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
  3. WhatsApp पर कैसे बनाएं अपनी पसंद का अवतार, ये है आसान तरीका
  4. Redmi Note 15 Pro+ 5G vs Samsung Galaxy A55 vs Poco F7 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आपके फोन और PC पर मंडरा रहा था खतरा, Google ने किया बड़ा टेकडाउन!
  2. Amazon Mega Smart Wearable Days: स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग और फिटनेस बैंड पर बंपर डिस्काउंट
  3. Redmi Note 15 Pro+ 5G vs Samsung Galaxy A55 vs Poco F7 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. Vivo X200T Sale Live: 512GB तक स्टोरेज, 6200mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड टाइम के लिए Rs 5,000 ऑफ!
  5. WhatsApp पर कैसे बनाएं अपनी पसंद का अवतार, ये है आसान तरीका
  6. Aadhaar कार्ड को कैसें लॉक, फ्रॉड का नहीं रहेगा खतरा, कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल
  7. Apple से लेकर Samsung, Vivo और iQOO लॉन्च करेंगी फरवरी में अपने नए स्मार्टफोन, देखें
  8. Grok Imagine 1.0: Elon Musk ले आएं अपने AI वीडियो जनरेशन टूल का सुपर एडवांस वर्जन, फ्री में करें यूज!
  9. पुराने SIM कार्ड से निकाला 26 लाख का सोना, पूरे प्रोसेस का वीडियो हुआ वायरल
  10. Google का Nano Banana Pro फ्री में कैसे करें इस्तेमाल, ये है स्टेप बाय स्टेप तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.